🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,608.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,597.49 💵 USD / INR : ₹ 96.11 📈 Sensex : 72,168.73 (-0.83%) 📊 Nifty 50 : 22,610.35 (-0.75%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,608.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,597.49 💵 USD / INR : ₹ 96.11 📈 Sensex : 72,168.73 (-0.83%) 📊 Nifty 50 : 22,610.35 (-0.75%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गिरिडीह में गोलगप्पा बना काल, रात में खाया, सुबह तक कई बीमार, एक बच्चे की गई जान

Giridih Food Poisoning: गिरिडीह के लेदा-बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग बीमार हो गए. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं.

विज्ञापन

Giridih Food Poisoning: गिरिडीह के लेदा-बजटो गांव में फूड पॉइजनिंग की घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग बीमार हो गए. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर हैं.

विज्ञापन

Giridih Food Poisoning: गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड के लेदा-बजटो गांव में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. गांव में एक साथ कई लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद स्थिति गंभीर हो गई, जिसमें एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा लोग बीमार बताए जा रहे हैं. रविवार सुबह से ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सक्रिय हो गए. प्रभावित लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

शाम को गोलगप्पा, सुबह बिगड़ी तबीयत

बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब 5 बजे गांव में एक अज्ञात व्यक्ति ठेले पर गुपचुप और छोला बेच रहा था. गांव के बच्चों और अन्य ग्रामीणों ने उससे नाश्ता खरीदा. इसके बाद रविवार सुबह अचानक कई लोगों को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई. कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इलाज के दौरान बच्चे की मौत से मातम

घटना में सबसे ज्यादा असर एक 6 वर्षीय बच्चे पर पड़ा, जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज जारी

घटना के बाद बीमार लोगों को एंबुलेंस और निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया गया. सभी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है. मरीजों में छोटे बच्चों से लेकर वयस्क तक शामिल हैं. चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

प्रशासन की सख्ती, ठेला विक्रेता की तलाश

मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया. अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और आवश्यक निर्देश दिए. प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है. पुलिस अज्ञात ठेला विक्रेता की तलाश में जुट गई है, जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग को नमूने की जांच के लिए लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें-रांची में पानी के लिए जंग, नलों से नहीं आ रही राहत, लोग खुद जुटा रहे इंतजाम

इसे भी पढ़ें-रांची में मलेरिया पर ‘वार’, झारखंड ने फिर दोहराया उन्मूलन का संकल्प

इसे भी पढ़ें-झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा रुख, अनुकंपा नियुक्ति में देरी पर रांची डीसी को नोटिस

इसे भी पढ़ें-रांची में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की हत्या; संजय सेठ ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
31.6 ° C
31.6 °
31.6 °
62%
3m/s
8%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें