🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,178.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,891.63 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,178.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,891.63 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची फर्जीवाड़ा का खेल: इनकम टैक्स अफसर बनकर पूर्व सैनिक की शोरूम में मारी रेड

Ranchi Crime News: रांची में फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर व्यापारी को धमकाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने दुकान बंद कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News: रांची में फर्जी इनकम टैक्स अफसर बनकर व्यापारी को धमकाने का मामला सामने आया है. आरोपियों ने दुकान बंद कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी. कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Ranchi Crime News: राजधानी रांची में खुद को इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर एक व्यापारी और पूर्व सैनिक को डराने-धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ लोग हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के साथ दुकान में पहुंचे और व्यापारी को झूठे केस में फंसाने के नाम पर दबाव बनाने लगे. पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

स्पोर्ट्स शोरूम में पहुंचकर दी धमकी.

मामला लालजी हीरजी रोड स्थित श्री राम कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘स्पोर्ट्स जंक्शन इंटरप्राइजेज’ शोरूम का है. दुकान के संचालक और पूर्व सैनिक नरेश प्रसाद मेहता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 20 मई की सुबह वह अपने प्रतिष्ठान में मौजूद थे. इसी दौरान मित्तल भंडार का मालिक दो अन्य लोगों और हथियारबंद गार्ड्स के साथ दुकान में पहुंचा.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पीड़ित के अनुसार सुरक्षाकर्मी नीले रंग के सफारी सूट में थे और उनके पास हथियार भी थे. दुकान में घुसते ही एक व्यक्ति ने खुद को ‘आरके गर्ग, इनकम टैक्स कमिश्नर’ बताते हुए व्यापारी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

पुरानी फाइल खोलने और दुकान बंद कराने की धमकी.

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने व्यापारी को धमकाते हुए कहा कि वह उनकी पुरानी इनकम टैक्स फाइल निकलवा सकता है और फर्जी मामला तैयार कर दुकान बंद करा देगा. आरोप है कि उसने प्रभाव और पहुंच का डर दिखाते हुए कहा कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो प्रशासनिक अधिकारी भी मदद नहीं कर पाएंगे.

घटना के दौरान दुकान में मौजूद लोग काफी देर तक सहमे रहे. हथियारबंद गार्ड्स की मौजूदगी से पूरे परिसर में तनाव और डर का माहौल बन गया था. पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं.

बेटे को फोन कर ‘सेटलमेंट’ का दबाव.

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. शिकायत के मुताबिक घटना के कुछ देर बाद राहुल अग्रवाल नामक व्यक्ति ने व्यापारी के बेटे सर्वेश बागला को फोन किया. फोन करने वाले ने खुद को इनकम टैक्स विभाग का असिस्टेंट कमिश्नर बताया और मामले को ‘सेटल’ करने की बात कही.

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फोन पर समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई. इससे परिवार और अधिक दहशत में आ गया. इसके बाद पूरे मामले की लिखित शिकायत कोतवाली थाना में दी गई.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई.

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मित्तल भंडार के मालिक, राहुल अग्रवाल और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपियों ने वास्तव में खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर रंगदारी और दबाव बनाने की कोशिश की थी या नहीं.

पीड़ित पूर्व सैनिक ने अपने आवेदन में यह भी कहा है कि भविष्य में उनके परिवार या कारोबार को किसी तरह का नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए आरोपी पक्ष जिम्मेदार होगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- रांची में 27 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, गुमला को नक्सलमुक्त होने का दावा

इसे भी पढ़ें-ईंधन संकट के बीच झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल कोर्टों में होगी वर्चुअल सुनवाई

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बालू कारोबार पर सख्ती, बिना चालान पकड़े गये तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76%
3.1m/s
60%
मंगल
26 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें