विज्ञापन

वायरल वीडियो

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को रौंदा, चतरा-इटखोरी रोड छह घंटे तक जाम

Chatra News: चतरा में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से बड़ा हादसा हो गया. बाइक सवार महिला की मौके पर मौत के बाद ग्रामीण भड़क उठे. गुस्साए लोगों ने चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा.

विज्ञापन

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. गिद्धौर थाना क्षेत्र के ब्रहमपुर मोड़ के पास अवैध बालू ढो रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बच्ची घायल हो गए. घटना से नाराज ग्रामीणों ने चतरा-इटखोरी मुख्य सड़क को घंटों जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

पुलिस कार्रवाई के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अवैध बालू लेकर जा रहे दो ट्रैक्टरों की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा शुरू किया. कार्रवाई से बचने के लिए चालक तेज गति से ट्रैक्टर लेकर भागने लगे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हादसे में बाइक पर सवार खुशबू देवी गंभीर रूप से ट्रैक्टर के नीचे दब गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के पति दिलीप रविदास और उनकी छोटी बच्ची को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

मायके से लौटते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि खुशबू देवी अपने मायके से पति और बच्ची के साथ घर लौट रही थीं. रास्ते में ब्रहमपुर मोड़ के पास यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए. महिला की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में लंबे समय से अवैध बालू कारोबार चल रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इसी लापरवाही की वजह से एक महिला की जान चली गई.

सड़क जाम से घंटों ठप रहा यातायात

घटना के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने सुबह करीब नौ बजे चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

करीब छह घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. तेज गर्मी और धूप में यात्री काफी परेशान रहे. कई लोग घंटों सड़क पर फंसे रहे, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत की. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया.

प्रशासन की ओर से मृतका के पति को तत्काल 50 हजार रुपये नकद सहायता देने और आपदा प्रबंधन विभाग से एक लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया और सड़क पर यातायात बहाल हो सका.

ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. साथ ही चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अवैध बालू परिवहन से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जिले में चल रहे अवैध बालू कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- रांची में 27 नक्सलियों ने छोड़ी बंदूक, गुमला को नक्सलमुक्त होने का दावा

इसे भी पढ़ें-ईंधन संकट के बीच झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल कोर्टों में होगी वर्चुअल सुनवाई

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बालू कारोबार पर सख्ती, बिना चालान पकड़े गये तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बढ़ेगी ट्रैफिक मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने MVI के 21 नए पदों को दी मंजूरी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
78%
6.5m/s
100%
मंगल
34 °
बुध
36 °
गुरु
35 °
शुक्र
36 °
शनि
32 °

अन्य खबरें