विज्ञापन

वायरल वीडियो

बंगाल की फालता में दोबारा मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से वोटिंग जारी

Falta Re-Polling Updates: फालता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग जारी है. 285 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग हो रही है. पहले चरण में मिली शिकायतों के बाद आयोग ने यह फैसला लिया.

विज्ञापन

Falta Re-Polling Updates: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फालता विधानसभा सीट पर री-पोलिंग कराई जा रही है. 144-फालता क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई है. पहले चरण के दौरान सामने आई शिकायतों और अनियमितताओं के बाद चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का निर्णय लिया था. मतगणना 24 मई को होगी.

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

इस बार मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत किया गया है. हर बूथ पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के आठ जवान तैनात किए गए हैं. पहले मतदान में प्रति केंद्र चार जवान थे, लेकिन अब संख्या बढ़ा दी गई है.

जिले में कुल 35 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की गई हैं. इसके अलावा 30 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लगाया गया है.

सुबह से लगी मतदाताओं की भीड़

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लोग शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी दिखा रहे हैं.

चुनावी समीकरण में बदलाव

री-पोलिंग से पहले तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा की है. पार्टी ने इसे उनका व्यक्तिगत निर्णय बताया है. अब मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, जबकि वाम दल भी अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं.

पहले मतदान में सामने आई थीं शिकायतें

पहले चरण के मतदान में ईवीएम से जुड़ी गड़बड़ियों और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं. इन्हीं आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया.

इसे भी पढ़ें-हावड़ा में घर के बाहर खून से लथपथ मिला युवक, अस्पताल ले जाते समय मौत, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें-खुले में पशु वध करने वालों की अब खैर नहीं, जेल भी जाना पड़ेगा; शुभेंदु अधिकारी सख्त

इसे भी पढ़ें-शुभेंदु अधिकारी को मिलेगा लाखों का वेतन, जानिए CM और पूर्व CM को मिलने वाली सुविधाओं का पूरा हिसाब

इसे भी पढ़ें-ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता कैबिनेट के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.6 ° C
37.6 °
37.6 °
40%
8.2m/s
100%
रवि
39 °
सोम
35 °
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
36 °

अन्य खबरें