विज्ञापन

वायरल वीडियो

मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी, इन राज्यों में दिखाएगा खतरनाक तेवर; कहीं राहत, कहीं आफत

Weather Forecast : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है. वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

Weather Forecast : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है. वहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं.

विज्ञापन

Weather Forecast : देशभर में मौसम का मिजाज अलग-अलग रंग दिखा रहा है. कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गयी है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. पूर्वी भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई इलाकों में मौसम बदलने वाला है, जबकि राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई हिस्से अब भी भीषण गर्मी की चपेट में बने हुए हैं.

बिहार और बंगाल में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 20 मई तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सिक्किम में 15 से 17 मई तक मौसम खराब रह सकता है. यहां कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. ओडिशा में भी 15 मई को कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जतायी गयी है.

विदर्भ, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश के संकेत

मध्य भारत के कई हिस्सों में भी मौसम बदलने के आसार दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक विदर्भ में 15 मई को और छत्तीसगढ़ में 17 मई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है.

इसके अलावा कोंकण और गोवा में 15 और 16 मई के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी मौसम करवट ले सकता है. यहां कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है.

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है. 15 से 19 मई के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. केरल और माहे में भी लगातार बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा क्षेत्रों में 15 से 18 मई के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी 15 से 17 मई के बीच भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने मछुआरों और किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली में गर्मी के बीच बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 17 मई के बीच अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है.

हालांकि 15 मई को आंशिक रूप से बादल छाये रहने, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जतायी गयी है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि सुबह के समय हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 16 और 17 मई को मौसम अधिकतर साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान में लू का कहर जारी

राजस्थान के कई शहरों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. 14 मई को फलौदी राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिनभर गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर दिखे.

मौसम विभाग ने 15 मई को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है. विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मध्यप्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है. इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास जैसे शहरों में दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. कई इलाकों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चलने लगती हैं.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी मध्यप्रदेश का बड़ा हिस्सा अभी ‘हीट जोन’ में बना हुआ है.

स्थिति को देखते हुए इंदौर, रतलाम, उज्जैन, धार, देवास और गुना जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गयी है. विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश को छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में अगले एक-दो दिनों तक तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें-इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79%
2.1m/s
1%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें