🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,585.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,617.39 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,923.66 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 22,722.85 (0.03%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,585.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,617.39 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,923.66 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 22,722.85 (0.03%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: कावंरिया पथ के निर्माण में अनियमितता बरतने पर ठेका एजेंसी 10 वर्ष के लिए ब्लैलिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: सुलतानगंज-देवघर रूट में कच्चा कावंरिया पथ के निर्माण में अनियमितता बरतने पर ठेका एजेंसी को 10 वर्ष के लिए ब्लैलिस्टेड कर दिया गया है.

Bhagalpur News: सुलतानगंज-देवघर रूट में कच्चा कावंरिया पथ के निर्माण में अनियमितता बरतने पर ठेका एजेंसी को 10 वर्ष के लिए ब्लैलिस्टेड कर दिया गया है. यह कार्रवाई पथ निर्माण विभाग ने की है. जमुई की कार्य एजेंसी बालकृष्ण भलोटिया कंस्ट्रक्शन को 10 वर्षों के लिए ब्लैलिस्टेड किया गया है. अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव सुनील कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया है.

उक्त एजेंसी को बांका पथ प्रमंडल की ओर से सुलतानगंज से दुम्मा कच्ची कांवरिया पथ के किमी 0.70 से किमी 83.35 में श्रावणी मेला पर पथ में मिट्टी कार्य, रेनकट मरम्मत, गंगा बालू की बिछाई कार्य, पानी छिड़काव सहित पथ का मेंटेनेंस वर्ष 2024-25 के लिए करने दिया गया था. यह कार्य 5.22 करोड़ की राशि की थी. इस कार्य की जांच रिपोर्ट विभाग के ही प्रशिक्षण परीक्षण व शोध संस्थान के निदेशक की ओर से उपलब्ध करायी गयी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

राजस्व में क्षति करने का प्रयास

विभागीय जांच रिपोर्ट की कॉपी कार्य एजेंसी को भी उपलब्ध करायी गयी है. जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि कार्य में 18494.459 सीयूएम गंगा बालू का उपयोग किया गया है, जबकि 4514.33 सीयूएम(घन मापी) बालू का सत्यापित चालान ही उपलब्ध कराया गया है. जांच रिपोर्ट में अंकित की गयी है कि बची हुई मात्रा का रॉयल्टी वसूल कर लिया जायेगा.

खनिज पदार्थों का गैर अधिकारिक उपयोग एवं राजस्व की क्षति को बचाने के लिए खनन विभाग द्वारा दिशा निर्देश निर्गत है. जांच रिपोर्ट से स्पष्ट है कि कांट्रैक्ट द्वारा खनिज का अवैध खनन कर राजस्व में भारी क्षति करने का प्रयास किया गया है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
76%
3.3m/s
7%
बुध
27 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें