🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Elections 2025: मतदान बढ़ाने को डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़-एक वोट’ का दिया नारा

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भागलपुर में एक अनूठी पहल की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने वन प्रमंडल कार्यालय परिसर सुंदरवन में पौधारोपण कर ‘एक पेड़-एक वोट’ का नारा दिया.

डीएम ने दिया भावनात्मक संदेश

इस मौके पर डॉ. चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने माता-पिता, पुरखों और बच्चों के नाम पर पेड़ लगाएं, ताकि जब भी उन्हें इन वृक्षों से फल या छाया मिले, तो उन्हें अपने पूर्वजों की याद आए. उन्होंने भागलपुर के सभी मतदाताओं से अपने नाम पर एक-एक वृक्ष लगाने और मतदान के दिन अनिवार्य रूप से वोट डालने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

इन अधिकारियों ने भी किया पौधारोपण

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सुश्री श्वेता कुमारी और जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक दुर्गा शंकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. उप विकास आयुक्त और संयुक्त निदेशक जनसंपर्क व अनुमंडल पदाधिकारी सदर ने भी संयुक्त रूप से पौधारोपण किया.

जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान

भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी वृक्षारोपण के साथ-साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना है.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें