🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,532.25 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,581.42 💵 USD / INR : ₹ 96.30 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : भागलपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज, चौक-चौराहों से स्कूलों तक चल रहा जागरूकता अभियान

Bhagalpur News : नए साल के साथ भागलपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत जोरदार तरीके से की गई है. परिवहन विभाग जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दे रहा है. इसी बीच केंद्र सरकार मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव कर स्कूल बसों के नियम सख्त करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नए साल के साथ भागलपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत जोरदार तरीके से की गई है. परिवहन विभाग जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दे रहा है. इसी बीच केंद्र सरकार मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव कर स्कूल बसों के नियम सख्त करने की तैयारी में है.

विज्ञापन

Bhagalpur : नववर्ष के साथ ही भागलपुर में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत व्यापक स्तर पर की गई है. सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है. तय कार्यक्रम के अनुसार शहर और ग्रामीण इलाकों में रोज अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं.

जीरो माइल, स्टेशन चौक, कचहरी चौक सहित व्यस्त स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं, जहां दोपहिया चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की जा रही है. इसके साथ ही जागरूकता रथ लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दे रहा है.

अभियान के तहत स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जा रही है, जबकि ऑटो और बस चालकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए जा रहे हैं. जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस पहल का मकसद जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है.

स्कूल बसों पर बढ़ेगी निगरानी

देश में सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में अहम बदलाव की तैयारी कर रही है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक, 2025 का मसौदा तैयार कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सुझाव मांगे हैं.

प्रस्तावित संशोधन के तहत शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े वाहनों की परिभाषा को नए सिरे से तय किया गया है, जिससे ठेके या किराये पर चलने वाली स्कूल बसें भी सख्त नियमों के दायरे में आएंगी. इसके अलावा वाहनों के वर्गीकरण को वजन के आधार पर पुनः निर्धारित करने का प्रस्ताव भी शामिल है.

मंत्रालय ने सभी राज्यों से 2 जनवरी 2026 तक अपनी टिप्पणियां भेजने को कहा है. इसके बाद 7 और 8 जनवरी को नई दिल्ली में परिवहन मंत्रियों की बैठक में संशोधन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-ई-केवाईसी के लिए 6 से 9 जनवरी तक लगेगा शिविर; DM ने कामकाज सुधारने की दी चेतावनी

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 14 प्रोजेक्ट के भू-अर्जन की समीक्षा, DM ने दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
75%
2.6m/s
9%
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें