विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Crime : नरकटियागंज में अंडा दुकानदार की गोली मारकर हत्या, शव रेलवे किनारे मिला

Bihar Crime : नरकटियागंज में अंडा व्यवसायी विजय कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनका शव रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला. पुलिस ने चार संदिग्ध हिरासत में लिए और पूरे मामले की जांच शुरू की.

विज्ञापन

Bihar Crime : नरकटियागंज के वार्ड सात में रहने वाले अंडा व्यवसायी विजय कुमार साह की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. उनका शव नरकटियागंज भिखना ठोरी रेल खंड पर नंदपुर ढाला के पास झाड़ियों में पड़ा मिला. घटना से इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल बन गया.

मृतक की हुई पहचान

विजय कुमार साह की पहचान वार्ड सात निवासी अंडा दुकानदार के रूप में हुई. उनके परिवार के अनुसार, पहले भी उन्हें जान से मारने की कोशिश हो चुकी थी. कुछ महीने पहले किसी ने चाकू से पेट पर हमला किया था, जिसमें गंभीर चोटें आई थीं. परिजन ने बताया कि उस समय लगभग 5 लाख रुपये खर्च कर उन्हें ठीक कराया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घर से बाहर निकलने के बाद अचानक लापता

शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे विजय कुमार साह घर से बाहर निकले और कहा कि वे धर्मेंद्र की पान दुकान पर पान खाने जा रहे हैं. लेकिन देर रात तक उनका कोई अता-पता नहीं चला. परिवार और परिजन स्टेशन से लेकर आसपास के इलाकों में खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम किया सड़क

शनिवार सुबह विजय का शव रेलवे लाइन किनारे मिला. घटना से गुस्साए परिजनों ने नंदपुर ढाला के समीप सड़क जाम कर दिया. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में भी हंगामा किया.

हत्या के हर पहलू की पड़ताल जारी

एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह समेत सदल बल तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि एफएसएल टीम घटना स्थल पर मौजूद है और हत्या के हर पहलू की पड़ताल की जा रही है.

पुलिस ने इलाके में बढ़ाई सुरक्षा

पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रशासन ने मृतक के परिवार को आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में बाइक सवार अपराधियों ने दवा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या की, हिरासत में 4 संदिग्ध

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
31%
1.2m/s
100%
सोम
39 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें