🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में आज जमेगी देशभर के कवियों की महफिल, हास्य से वीर रस तक गूंजेंगी कविताएं

Bihar News : भागलपुर में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. देशभर के नामचीन कवि हास्य, शृंगार और वीर रस की प्रस्तुतियां देंगे. मारवाड़ी पाठशाला परिसर में भव्य पंडाल और मंच तैयार है.

विज्ञापन

Bihar News : भागलपुर में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा. देशभर के नामचीन कवि हास्य, शृंगार और वीर रस की प्रस्तुतियां देंगे. मारवाड़ी पाठशाला परिसर में भव्य पंडाल और मंच तैयार है.

विज्ञापन

Bihar News : शहर में रविवार की रात साहित्यिक रंगों से सराबोर होने जा रही है. मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में मारवाड़ी पाठशाला परिसर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन ‘मित्र वसंत गोष्ठी’ का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे चर्चित कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को हास्य, शृंगार और वीर रस की अनूठी यात्रा पर ले जाएंगे.

भव्य मंच और तीन हजार श्रोताओं की व्यवस्था

आयोजन समिति के स्वागताध्यक्ष जगदीश चंद्र मिश्र पप्पू ने बताया कि कार्यक्रम के लिए करीब 800 वर्ग फीट का आकर्षक मंच और लगभग 20 हजार वर्ग फीट का विशाल पंडाल तैयार किया गया है. करीब तीन हजार श्रोताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है. बाहर से आने वाले कवि भागलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं और रविवार सुबह तक उनके पहुंचने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिये यहां क्लिक करे

कार्यक्रम रात्रि नौ बजे से आरंभ होगा और देर रात तक काव्य रस की धारा बहेगी.

देशभर के चर्चित कवियों का होगा संगम

कवि सम्मेलन में अलवर से डॉ. विनीत चौहान, जयपुर से हास्य-व्यंग्य के चर्चित कवि डॉ. संजय झाला, दिल्ली से महेंद्र अजनबी, शाहजहांपुर से दिनेश देशी घी, फरीदाबाद से यशदीप कौशिक, लखनऊ से शशि श्रेया तथा उज्जैन से महेंद्र मधुर अपनी प्रस्तुतियां देंगे. विविध रसों से सजी कविताएं श्रोताओं को कभी ठहाके लगाने पर मजबूर करेंगी तो कभी देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर देंगी.

प्रवेश नि:शुल्क, पास से होगा प्रवेश

आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, लेकिन शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए पास के माध्यम से ही प्रवेश मिलेगा. प्रवेश पत्र मारवाड़ी पाठशाला प्रांगण और मंच के सदस्यों से प्राप्त किए जा सकते हैं. महिलाओं के लिए पास अनिवार्य नहीं है. आयोजकों ने कार्डधारियों से समय पर पहुंचकर अपनी सीट ग्रहण करने का अनुरोध किया है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक पवन बजाज, शाखा अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव नीलेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रितेश धरमानी, स्वागत मंत्री अरुण बाजोरिया समेत सैकड़ों सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-होली पर सख्त पहरा: 1200 जवान रहेंगे तैनात, डीजे और अश्लील गानों पर रहेगी सख्ती

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
32.1 ° C
32.1 °
32.1 °
60%
3.6m/s
13%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें