विज्ञापन

वायरल वीडियो

जम्मू में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर चली गोली, सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान, सामने आया वीडियो

Farooq Abdullah : जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश से हड़कंप मच गया. सुरक्षा कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया.

विज्ञापन

Farooq Abdullah : जम्मू में एक निजी समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना बुधवार रात की बताई जा रही है. सुरक्षा में तैनात कर्मियों की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया और हमलावर को मौके पर ही काबू कर लिया गया.

समारोह स्थल पर हुई घटना

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब फारूक अब्दुल्ला जम्मू के बाहरी इलाके ग्रेटर कैलाश स्थित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाहर निकल रहे थे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री चौधरी और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी भी मौजूद थे. इसी दौरान एक व्यक्ति हथियार लेकर उनके काफी करीब पहुंच गया और गोली चलाने की कोशिश की.

बताया जा रहा है कि हमलावर ने बेहद करीब से फायर किया, लेकिन सुरक्षा में तैनात कमांडो ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उसे धक्का दे दिया. इससे निशाना चूक गया और बड़ा हादसा टल गया.

उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उनके पिता इस हमले में बाल-बाल बच गए. एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके काफी करीब पहुंच गया था और उसने गोली भी चलाई, लेकिन क्लोज प्रोटेक्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई कर हमले को विफल कर दिया.

आरोपी की पहचान और जांच

अधिकारियों के अनुसार हमलावर की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का निवासी बताया जा रहा है. उसकी उम्र 70 वर्ष से अधिक बताई गई है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय वह नशे की हालत में था.

सुरक्षा कर्मियों ने हथियार छीनकर उसे जमीन पर गिरा दिया और हिरासत में ले लिया. इस दौरान एक गोली चलने की बात सामने आई है, हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

पार्टी नेता की शादी में पहुंचे थे अब्दुल्ला

जानकारी के अनुसार फारूक अब्दुल्ला और अन्य नेता नेशनल कॉन्फ्रेंस से जुड़े नेता बी.एस. चौहान के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. वे कार्यक्रम स्थल पर करीब एक घंटे तक मौजूद रहे. फिलहाल इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद हथियार लेकर कोई व्यक्ति इतने करीब कैसे पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें-

LPG को लेकर अफवाहों पर केंद्र सख्त, जानिए जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर क्या कहा? 

ईरान ने भारत को धन्यवाद कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पूरी वजह बताई

इजराइल-यूएस हमलों के बाद भारत ने ईरान स्थिति पर चिंता जताई, शांति बनाए रखने की अपील

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.6 ° C
33.6 °
33.6 °
53%
5.9m/s
97%
मंगल
37 °
बुध
39 °
गुरु
33 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें