🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,181.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,629.73 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,181.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,629.73 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,771.72 (-1.52%) 📊 Nifty 50 : 22,780.25 (-1.56%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में अब सप्ताह में दो दिन सुनी जाएगी बिजली कंज्यूमर की समस्या, झटके में होगा समाधान

Bihar News : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा विभाग ने राहत भरी खबर साझा की है, जिसके तहत अब हर सोमवार और शुक्रवार को सहायता शिविर लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा विभाग ने राहत भरी खबर साझा की है, जिसके तहत अब हर सोमवार और शुक्रवार को सहायता शिविर लगाए जाएंगे.

विज्ञापन

Bihar News: प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा विभाग ने एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है. इसके तहत अब उपभोक्ताओं को समस्याओं के समाधान के लिए प्रमंडल कार्यालय या बिजली उपकेंद्रों के चक्कर नहीं काटने होंगे. विभाग की नई योजना के अनुसार, अब हर सोमवार और शुक्रवार को विद्युत उपभोक्ता केंद्रों पर विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा.

​72 घंटों के भीतर होगा शिकायतों का समाधान

​विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गर्मियों के दौरान राजधानी पटना समेत प्रदेश के सभी जिलों और कस्बों में गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. इन शिविरों में आने वाली शिकायतों का निवारण अधिकतम 72 घंटों के भीतर करने का सख्त निर्देश जारी किया गया है. इसका उद्देश्य यह है कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधित किसी भी तकनीकी या बिलिंग समस्या के लिए दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें.

​नए टैरिफ और फ्री बिजली की मिलेगी जानकारी

​पेसू जीएम दिलीप सिंह ने बताया कि राजधानी सहित सभी क्षेत्रों के सेक्शन कार्यालयों में ये शिविर आयोजित होंगे. इसके लिए बिजली कंपनी ने एक विशेष टीम तैयार की है. शिविरों में न केवल तकनीकी समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री बिजली और नए टैरिफ से जुड़े संशयों की जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गर्मियों में बढ़ते लोड को संभालने के लिए आरडीएसएस (RDSS) का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, जुटी भारी भीड़

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
29 ° C
29 °
29 °
68%
3m/s
63%
सोम
29 °
मंगल
32 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें