विज्ञापन

वायरल वीडियो

रांची में नकली आर्मी अफसर गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी का खुलासा

Ranchi Crime News: रांची में सेना भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया. फर्जी दस्तावेजों से युवाओं को झांसे में लेकर लाखों की ठगी की जा रही थी.

Ranchi Crime News: रांची में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह खुद को सेना और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से जुड़ा बताकर युवाओं को नौकरी का झांसा देता था. लखनऊ की मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के बाद एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए चुटिया थाना इलाके से एक आरोपी को पकड़ लिया. जांच में सामने आया है कि गिरोह लंबे समय से युवाओं को निशाना बनाकर बड़ी रकम वसूल रहा था.

अलग पहचान बनाकर रह रहा था आरोपी

पकड़ा गया आरोपी अरविंद प्रसाद बिहार के आरा जिले का निवासी है. वह रांची में अपनी असली पहचान छिपाकर रह रहा था. सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, आरोपी खुद को कभी सेना अधिकारी तो कभी जांच एजेंसी से जुड़ा बताकर लोगों का भरोसा जीतता था. उसके पास से कई नकली पहचान पत्र और फर्जी कागजात मिले हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जाता था.

70 लाख से ज्यादा की ठगी का खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरोह ने एक दर्जन से अधिक युवाओं को ठगकर करीब 70 लाख रुपये वसूले हैं. इस मामले में चुटिया थाना में कांड संख्या 45/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

छापेमारी में क्या-क्या मिला

तलाशी के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं. इनमें दिल्ली क्राइम के नाम पर बना फर्जी आईकार्ड, एमईएस के नकली पहचान पत्र, आर्मी कैंटीन के स्मार्ट कार्ड, डॉक्टरों की जाली मुहर और फर्जी नियुक्ति पत्र शामिल हैं. इसके अलावा ट्रेनिंग से जुड़े दस्तावेज और नकली प्रमाणपत्र भी जब्त किए गए हैं.

पुलिस ने जारी की चेतावनी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह झारखंड व बिहार के युवाओं को निशाना बनाता था. जाली दस्तावेजों के जरिए भरोसा जीतकर ठगी को अंजाम दिया जाता था. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और नौकरी के नाम पर किसी को पैसे न देने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में सनसनीखेज वारदात: प्रेम संबंध बना जानलेवा, हत्या कर शव को फंदे से लटकाया

इसे भी पढ़ें-सिवान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से किसानों की मेहनत राख, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खत्म

इसे भी पढ़ें-इन ट्रेनों में खत्म हुआ सुपरफास्ट सरचार्ज, स्लीपर से एसी तक यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, बस लॉन्च की तारीख का इंतजार

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
36 ° C
36 °
36 °
23%
2.2m/s
0%
रवि
35 °
सोम
43 °
मंगल
45 °
बुध
45 °
गुरु
45 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें