🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, एक-एक तरफ से छोड़े जायेंगे वाहन

Bhagalpur News :विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. सेतु पर अस्थायी स्कैफोल्डिंग ब्रिज बनाने के साथ घाटों और जलमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है. प्रशासन ने सड़क, जलमार्ग और यात्री सुविधाओं को लेकर कई निर्देश जारी किये हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News :विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने के बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया है. सेतु पर अस्थायी स्कैफोल्डिंग ब्रिज बनाने के साथ घाटों और जलमार्ग की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है. प्रशासन ने सड़क, जलमार्ग और यात्री सुविधाओं को लेकर कई निर्देश जारी किये हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर यातायात प्रभावित होने के बाद जिला प्रशासन अब वैकल्पिक व्यवस्था को पूरी तरह व्यवस्थित करने में जुट गया है. इसी कड़ी में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें भागलपुर और नवगछिया के बीच आवाजाही को सुगम बनाने के लिये कई अहम निर्णय लिये गये.

बैठक में बताया गया कि सेतु पर जल्द ही करीब तीन से साढ़े तीन मीटर चौड़ा अस्थायी स्कैफोल्डिंग ब्रिज तैयार किया जायेगा. इस ब्रिज से वाहनों का परिचालन नियंत्रित तरीके से कराया जायेगा. एक दिशा से वाहन गुजरने के दौरान दूसरी ओर की गाड़ियों को रोका जायेगा, ताकि आवागमन सुरक्षित ढंग से हो सके. प्रशासन ने अधिकारियों को इसके लिये पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया है.

घाटों तक पहुंच मार्ग दुरुस्त करने का निर्देश

समानांतर पुल निर्माण कार्य में लगी एजेंसी को बरारी और महादेवपुर घाट तक जाने वाले रास्तों को समतल और सुगम बनाने को कहा गया है. प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में लोग इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करेंगे, इसलिए सड़क और घाट दोनों की व्यवस्था बेहतर रहनी जरूरी है.

यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस

बैठक में घाटों पर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. डीएम ने निर्देश दिया कि मोटर बोट के ऊपरी हिस्से पर यात्रियों को बैठने की अनुमति नहीं होगी. वहां केवल चालक और क्रू मेंबर ही रहेंगे. एसडीआरएफ की टीमों को लगातार जलमार्ग में गश्ती करने को कहा गया है. वहीं घाटों पर तैनात दंडाधिकारी और पुलिस कर्मियों को बैज लगाकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया.

भीड़ नियंत्रण और सफाई व्यवस्था पर जोर

क्रूज और नाव से यात्रियों के उतरने के समय अतिरिक्त पुलिस बल और आपदा मित्रों की तैनाती की जायेगी. नगर निगम को घाटों पर रोजाना तीन बार सफाई कराने तथा दुकानदारों को डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है. महादेवपुर घाट पर अतिरिक्त टेंट लगाने की तैयारी भी की जा रही है.

ट्रक परिचालन के लिये अलग जलमार्ग की तैयारी

प्रशासन ने कहलगांव से तीनटंगा गोपालपुर जलमार्ग के जरिये ट्रक और छोटी व्यावसायिक गाड़ियों के परिचालन की योजना भी तैयार की है. संबंधित अधिकारियों को वैकल्पिक सड़कों का निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है. जरूरत पड़ने पर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य भी कराया जायेगा.

ऑटो और टोटो किराया होगा तय

जिलाधिकारी ने महादेवपुर घाट से जाह्नवी चौक और बरारी घाट से शहर के विभिन्न हिस्सों तक चलने वाले ऑटो और टोटो का किराया तय करने का निर्देश भी दिया है, ताकि यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूला जा सके.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर असर के बाद जलमार्ग बना सहारा, गंगा घाटों पर बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

इसे भी पढ़ें-गांवों में कचरा उठाव ठप, 55 फीसदी वाहन खराब, DDC ने लगायी फटकार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
76%
3.3m/s
3%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें