🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: लंबित ट्रैफिक चालान पर मिलेगी छूट; 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

Bhagalpur News : भागलपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान ट्रैफिक चालान मामलों के वन टाइम सेटलमेंट में पेनल्टी पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. जिला स्कूल परिसर में इसके लिये विशेष कैंप लगाया जायेगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान ट्रैफिक चालान मामलों के वन टाइम सेटलमेंट में पेनल्टी पर 50 फीसदी तक की छूट मिलेगी. जिला स्कूल परिसर में इसके लिये विशेष कैंप लगाया जायेगा.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले में लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिये 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जायेगी. यह आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से किया जा रहा है. लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय भागलपुर के साथ-साथ नवगछिया और कहलगांव न्यायालय परिसर में भी होगा. प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू की जायेगी.

इस दौरान विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों की सुनवाई सरल और आपसी सहमति के आधार पर की जायेगी, ताकि लोगों को जल्दी राहत मिल सके. अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से समय पर उपस्थित होकर आवश्यक कागजात साथ लाने की अपील की है.

ट्रैफिक चालान में 50 फीसदी तक राहत

राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ वन टाइम ट्रैफिक चालान सेटलमेंट कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. इसके लिये जिला स्कूल, भागलपुर परिसर में विशेष कैंप लगाया जायेगा, जहां सुबह 10 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी. इस योजना के तहत 31 दिसंबर 2025 तक के लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जायेगा.

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि चालान मामलों के समाधान पर पेनल्टी में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जायेगी. इसके अलावा विलंब शुल्क और अतिरिक्त अर्थदंड में भी राहत का प्रावधान रखा गया है. वाहन मालिकों को अपने वाहन से जुड़े अद्यतन दस्तावेज साथ लेकर आने को कहा गया है.

नगद भुगतान की भी सुविधा

सेटलमेंट प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये नगद भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से पुराने लंबित मामलों का बोझ कम होगा और लोगों को कानूनी प्रक्रिया से जल्दी राहत मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, एक-एक तरफ से छोड़े जायेंगे वाहन

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर असर के बाद जलमार्ग बना सहारा, गंगा घाटों पर बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

इसे भी पढ़ें-गांवों में कचरा उठाव ठप, 55 फीसदी वाहन खराब, DDC ने लगायी फटकार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.6 ° C
27.6 °
27.6 °
76%
3.3m/s
3%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें