🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : कुढ़नी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 14 भैंस बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कुढ़नी थाना पुलिस ने ट्रक से 14 भैंस बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर में मवेशी तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कुढ़नी थाना पुलिस ने ट्रक से 14 भैंस बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुढ़नी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार रात वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भैंसों से भरी एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें अवैध तरीके से मवेशियों की ढुलाई की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है.

बलिया ओवरब्रिज पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, बलिया ओवरब्रिज के पास नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. जांच में ट्रक के भीतर 14 भैंस लदी मिलीं, जिन्हें कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.

पुलिस ने तुरंत ट्रक को कब्जे में लेकर सभी मवेशियों को सुरक्षित कराया. मौके से पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है.

जब्त ट्रक के साथ आरोपियों से पूछताछ

कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और मवेशियों की खरीद-बिक्री से जुड़े लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और इन्हें किस स्थान पर पहुंचाया जाना था.

तस्करी रोकने को चल रहा अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में मवेशी तस्करी की शिकायतों को देखते हुए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है. सीमावर्ती और मुख्य सड़कों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके.

इस कार्रवाई के बाद तस्करी से जुड़े गिरोहों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पुलिस से बचकर भाग रहा शराब तस्कर हादसे का शिकार, पैर टूटने के बाद गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-मोबाइल हैक कर 5 दिनों में 33 ट्रांजैक्शन, किसान के खाते से ₹2.34 लाख गायब

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
2.6m/s
99%
शनि
31 °
रवि
35 °
सोम
35 °
मंगल
33 °
बुध
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें