इस खबर में क्या है?
Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में एंटी पेपर लीक कानून पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर आरएसएस का कब्जा हो गया है और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म की जा रही है. उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला.
छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन
बहस के दौरान राहुल गांधी ने हाल के छात्र आंदोलनों का समर्थन करते हुए कहा कि यह गुस्से, हिंसा या नफरत का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की भावनाओं की अभिव्यक्ति थी. उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस आवाज का सम्मान करना चाहिए.
गौरव गोगोई ने बिल को बताया ‘सरकार की विफलताओं का स्मारक’, रिजिजू ने इमरजेंसी का किया जिक्र
#WATCH | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "…I was very excited, reassured by what the future of this country did on our streets. This was not anger, not violence, not hatred. This was a deep expression of the youth of this country of the future generation of this country and I… pic.twitter.com/FmL801J4hg
— ANI (@ANI) July 29, 2026
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि यदि भाजपा के नेता अपने बच्चों से इस मुद्दे पर राय पूछेंगे, तो उन्हें भी छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक, छात्रों ने जो किया उसमें कुछ भी गलत नहीं था और हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए.
शिक्षा व्यवस्था पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था का बड़े पैमाने पर निजीकरण किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लगभग हर विश्वविद्यालय के कुलपति (VC) आरएसएस से जुड़े हैं और यह पूरी व्यवस्था एक सुनियोजित प्रक्रिया का हिस्सा है.
अमित शाह पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया, लेकिन बहस के दौरान सदन में मौजूद नहीं हैं. इस टिप्पणी के बाद सत्ता पक्ष के सांसदों ने कड़ा विरोध किया और सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया.
पेपर लीक पर सरकार का बड़ा दांव, संसद में पेश हुआ सख्त संशोधन बिल; जानिए क्या-क्या बदलेगा
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को जिम्मेदारी के साथ बयान देना चाहिए और ऐसे आरोपों से बचना चाहिए.
‘मैं बोलता हूं तो सत्ता पक्ष शोर मचाने लगता है’
हंगामे के बीच राहुल गांधी ने कहा कि जब भी वह सदन में बोलने के लिए खड़े होते हैं, सत्ता पक्ष के सदस्य शोर मचाना शुरू कर देते हैं.
इसी दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों को कार्यवाही से हटाया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष के सांसदों से भी राहुल गांधी की बात शांतिपूर्वक सुनने की अपील की.
इसे भी पढ़ें-


