विज्ञापन

वायरल वीडियो

JPSC परीक्षा गड़बड़ी: CID की 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, OMR शीट और कई अहम दस्तावेज जब्त

JPSC Exam Scam की जांच में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के पांच जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान ओएमआर शीट, लैपटॉप, मोबाइल और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए. जांच के केंद्र में जेपीएससी, टीडीपीएल कंपनी और अभय तिवारी से जुड़े कनेक्शन हैं.

विज्ञापन

JPSC Exam Scam की जांच में सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड के पांच जिलों में 18 ठिकानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान ओएमआर शीट, लैपटॉप, मोबाइल और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए. जांच के केंद्र में जेपीएससी, टीडीपीएल कंपनी और अभय तिवारी से जुड़े कनेक्शन हैं.

विज्ञापन

JPSC Exam Scam : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है. इसी कड़ी में सीआईडी ने सोमवार तड़के रांची, बोकारो, पलामू, हजारीबाग और धनबाद समेत पांच जिलों में एक साथ 18 स्थानों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज और अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट से जुड़े महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं.

जांच एजेंसी के निशाने पर वे लोग हैं, जिनके तार किसी न किसी रूप में जेपीएससी मुख्यालय, परीक्षा से जुड़ी टीडीपीएल कंपनी तथा उसके पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी से जुड़े बताए जा रहे हैं. बोकारो में सनत प्रकाश के आवास पर भी सीआईडी की टीम ने तलाशी ली.

14 दिन की रिमांड पर तीन हार्डकोर माओवादी, अब NIA-IB समेत कई एजेंसियां करेंगी पूछताछ

पतंजलि एकेडमी में तैयार होते थे उत्तर!

सीआईडी की जांच में रांची के लालपुर स्थित पतंजलि एकेडमी भी जांच के दायरे में आई है. टीम ने संस्थान और उसके संचालक संजीत उर्फ गोल्डेन के ठिकाने पर भी छापा मारा. जांच एजेंसी को आशंका है कि अभय तिवारी की टीम सबसे पहले ओएमआर शीट इसी कोचिंग संस्थान में लाती थी. यहीं प्रश्नों के सही उत्तर तैयार किए जाते थे और बाद में उसी के आधार पर अन्य ओएमआर शीट भरी जाती थीं.

तड़के 2 बजे शुरू हुई कार्रवाई

सीआईडी की यह कार्रवाई सोमवार सुबह करीब 2 बजे शुरू हुई और लगभग 6 बजे तक चली. इस दौरान टीम ने अलग-अलग ठिकानों से लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों की पासबुक व चेकबुक, अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी, एडमिट कार्ड, मार्कशीट समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं.

कांवरियों की राह होगी आसान, बाबा धाम में बनेगा 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज

जांच के क्रम में सीआईडी ने अभय तिवारी के देवघर स्थित आवास की भी तलाशी ली. वहीं, उसके साले सौरव की तलाश में भी छापेमारी की गई, लेकिन वह टीम के हाथ नहीं लगा. हालांकि, पूरे अभियान को लेकर सीआईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

किन-किन जगहों पर हुई छापेमारी

रांची: लालपुर स्थित पतंजलि एकेडमी, धुर्वा सेक्टर-2 साइड-5 में कोचिंग संचालक रवि कुमार का ठिकाना तथा नामकुम में आदित्य पांडेय के आवास पर छापेमारी की गई.

बोकारो: सेक्टर-3सी स्थित क्वार्टर नंबर-315 में सनत प्रकाश के आवास की तलाशी ली गई.

पलामू: डालटनगंज-पांकी रोड स्थित कोचिंग संचालक रविशंकर का परिसर, बीएन कॉलेज परिसर में शिक्षक संतोष कुमार सिंह का ठिकाना, नौडीहा बाजार स्थित उनका पैतृक आवास और एक अन्य स्थान पर कार्रवाई हुई.

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र के वीटी इंफ्रा अपार्टमेंट, एक कोचिंग सेंटर, धनबाद हाउसिंग कॉलोनी सहित पांच ठिकानों पर सीआईडी की टीम पहुंची. यहां जीतेंद्र की तलाश भी की गई.

हजारीबाग: पौता में लालो यादव की तलाश में दबिश दी गई. इसके अलावा जेपीएससी परीक्षा में कथित रूप से गलत तरीके से सफल होने के आरोप में गिरफ्तार सुमन सौरभ के गंगादोहर स्थित आवास की भी तलाशी ली गई.

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में शर्मनाक वारदात: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
25.6 ° C
25.6 °
25.6 °
48%
2.7m/s
7%
गुरु
25 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन