🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,853.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,868.38 💵 USD / INR : ₹ 95.14 📈 Sensex : 78,499.17 (-0.58%) 📊 Nifty 50 : 24,570.65 (-0.27%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,853.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,868.38 💵 USD / INR : ₹ 95.14 📈 Sensex : 78,499.17 (-0.58%) 📊 Nifty 50 : 24,570.65 (-0.27%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

हाईकोर्ट में 388 पदों पर बंपर भर्ती, 10 अगस्त से शुरू होगा आवेदन; जानें फीस और पूरी डिटेल

HPHC Recruitment 2026 के तहत हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती निकली है. ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक चलेगा. जानें पदों की संख्या, फीस, आयु सीमा और आवेदन करने का पूरा तरीका.

विज्ञापन

HPHC Recruitment 2026 के तहत हाईकोर्ट में 388 पदों पर भर्ती निकली है. ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर 2026 तक चलेगा. जानें पदों की संख्या, फीस, आयु सीमा और आवेदन करने का पूरा तरीका.

विज्ञापन

HPHC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है. हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HPHC) ने कोर्ट मैनेजर, क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 388 पदों को भरा जाएगा.

इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 10 सितंबर ही है.

इस महीने की ये तारीखें हैं बेहद खास, देखें छुट्टियों और महत्वपूर्ण दिनों की लिस्ट

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पद के अनुसार योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें.

HPHC Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी?

HPHC की इस भर्ती में अलग-अलग ग्रुप के पद शामिल किए गए हैं. सबसे ज्यादा वैकेंसी क्लर्क और ग्रुप-D के पदों के लिए है.

पद का नामपदों की संख्या
कोर्ट मैनेजर (ग्रुप-B)5
क्लर्क (ग्रुप-C)141
स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (ग्रुप-C)79
ड्राइवर (ग्रुप-C)9
प्रोसेस सर्वर (ग्रुप-D)65
प्यून/ऑर्डली/चौकीदार/सफाई कर्मचारी (ग्रुप-D)89
कुल पद388

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

भर्ती का ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए करीब एक महीने का समय रहेगा.

  • आवेदन शुरू: 10 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 10 सितंबर 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तारीख: 10 सितंबर 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी किया जाएगा

आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय उम्मीदवारों को शुरुआत में ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट या पेमेंट से जुड़ी किसी परेशानी से बचा जा सके.

फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 827 पदों पर होगी भर्ती

किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

वहीं कोर्ट मैनेजर पद के लिए आयु सीमा अलग है. इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट से संबंधित नियमों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखनी चाहिए.

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

HPHC Recruitment 2026 के लिए कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.

  • Gen/UR: ₹450
  • OBC/EWS/SC/ST/PH: ₹300

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है.

HPHC Recruitment 2026 के लिए ऐसे भरें फॉर्म

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाना होगा.

इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment सेक्शन खोलें.
  • Step 2: संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
  • Step 3: अब Candidate Login सेक्शन में जाएं.
  • Step 4: Check here to Apply/Login विकल्प पर क्लिक करें.
  • Step 5: मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.
  • Step 6: निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट कर दें.
  • Step 7: भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित रख लें.

आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें

388 पदों वाली यह भर्ती कई अलग-अलग पदों के लिए है, इसलिए सभी पदों की शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता समान नहीं है. उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी Educational Qualification, Age Limit और अन्य Eligibility Criteria पहले जांच लें.

भर्ती से जुड़ी परीक्षा, एडमिट कार्ड और आगे की प्रक्रिया की जानकारी HPHC की वेबसाइट पर समय-समय पर जारी की जाएगी.

HPHC Recruitment 2026 Official Notification: आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें

HPHC की ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जारी नाटिफिकेशन देख सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
72%
5.3m/s
100%
रवि
35 °
सोम
31 °
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
36 °

अन्य खबरें