JPSC Student Protest : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी सातवें और आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए. छात्रों ने बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.
5 घंटे की वार्ता बेनतीजा, आज विधानसभा घेरेंगे छात्र; 3 JPSC सदस्यों ने दिया इस्तीफा
पुलिस की कार्रवाई के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखे. वाटर कैनन से लगातार पानी की तेज बौछार के बीच भी कई छात्र मौके पर डटे रहे. कुछ छात्र पानी की बौछार के बीच डांस करते नजर आए. उत्साहित छात्रों ने पुलिस की ओर देखते हुए कहा, ‘और चलाओ, और चलाओ.’ इस दौरान प्रदर्शन स्थल का माहौल कुछ देर के लिए अलग नजर आया.
#WATCH | JPSC-JSSC aspirants' protest in Ranchi (Jharkhand) | IMPROVED QUALITY | Earlier visuals from 'Vidhan Sabha gherao' march of protesting students, as security personnel launched a lathi charge to control crowd. Students protesters hurled slippers and empty bottles of water… pic.twitter.com/o1YEG1BTQL
— ANI (@ANI) August 10, 2026
बैरिकेड तोड़ने की कोशिश के बाद बढ़ा तनाव
विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी. प्रदर्शनकारी सातवें और आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए. बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश के बाद पुलिस ने उन्हें पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन चलाया.
लाठीचार्ज के बाद पुलिस की ओर फेंकी गईं बोतलें
लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव और बढ़ गया. कुछ छात्रों ने पुलिस की ओर बोतलें फेंकीं. इसके बाद मौके पर तैनात पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं.
छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का बड़ा कदम, 24 घंटे के निर्जला अनशन पर बैठे
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी भी घायल
विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. इसी दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. अन्य जवानों ने मौके पर स्थिति संभाली. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.
पुलिस की कार्रवाई के बाद भी डटे रहे छात्र
छात्रों को विधानसभा की ओर आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं, प्रदर्शनकारी भी पीछे हटने के बजाय मौके पर डटे हुए हैं. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है.
इसे भी पढ़ें-



