🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Maithili Thakur : आरक्षण की बहस में मैथिली ठाकुर ने खींची नई लकीर, बोलीं- हर युवा को कानून पर भरोसा होना चाहिए

Maithili Thakur Reservation Statement: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण की बहस को Gen-Z और समान अवसर से जोड़ते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भेदभाव झेल चुके समुदायों को अवसर और उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है. मैथिली ठाकुर ने कहा कि युवाओं की चिंताओं को सुनते हुए ऐसी व्यवस्था हो, जिस पर हर युवा भरोसा कर सके.

विज्ञापन

Maithili Thakur Reservation Statement: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने आरक्षण की बहस को Gen-Z और समान अवसर से जोड़ते हुए अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि भेदभाव झेल चुके समुदायों को अवसर और उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है. मैथिली ठाकुर ने कहा कि युवाओं की चिंताओं को सुनते हुए ऐसी व्यवस्था हो, जिस पर हर युवा भरोसा कर सके.

विज्ञापन

Maithili Thakur Reservation Statement: आरक्षण पर देश और बिहार की सियासत में चल रही बहस के बीच अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने एक अलग नजरिया सामने रखा है. उन्होंने आरक्षण के समर्थन या विरोध में सीधे खड़े होने के बजाय बहस को समानता, प्रतिनिधित्व और युवाओं के भरोसे से जोड़ दिया. सोशल मीडिया के जरिये अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि आज लगभग हर घर में आरक्षण को लेकर चर्चा हो रही है और वह इस मुद्दे को क्लियर और सिंपल तरीके से देखती हैं.

‘भेदभाव झेल चुके समुदायों को अवसर और प्रतिनिधित्व जरूरी’

मैथिली ठाकुर ने कहा कि भारत में लंबे समय तक कुछ समुदायों के साथ असमानता और भेदभाव हुआ है. ऐसे में उन्हें बराबरी का व्यवहार, अवसर और उचित प्रतिनिधित्व मिलना जरूरी है. इसे सुनिश्चित करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि किसी नीति को लेकर दूसरे वर्ग के युवाओं की वास्तविक चिंता है तो उनकी बात सुनना भी जरूरी है.

बांकीपुर के बाद जन सुराज का अगला प्लान, MLC से पंचायत तक चुनावी तैयारी; बिहार यात्रा करेंगे PK

Maithili Thakur : बहस सिर्फ आरक्षण के पक्ष-विपक्ष तक सीमित न हो

भाजपा विधायक ने आरक्षण की बहस को केवल समर्थन और विरोध की दो धाराओं में बांटने से बचने की बात कही. उनका जोर इस बात पर रहा कि युवा एक-दूसरे की बात सुनें और समस्या को समझने की कोशिश करें. उन्होंने खास तौर पर Gen-Z की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

‘कास्ट या सरनेम से तय न हो किसी युवा की पहचान’

मैथिली ठाकुर ने कहा कि आज का युवा ऐसा भारत नहीं चाहेगा, जहां सिर्फ कास्ट या सरनेम की वजह से उसके साथ अलग व्यवहार किया जाए. साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी वर्षों बाद भेदभाव की कहानी नहीं सुनानी पड़े. इसलिए ऐसी व्यवस्था और कानून की जरूरत है, जिस पर देश के हर युवा को भरोसा हो.

2047 के विकसित भारत से जोड़ा मुद्दा

मैथिली ठाकुर ने अपनी बात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य से भी जोड़ा. उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए Gen-Z को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा. ऐसा भारत बनाना होगा जहां किसी की जाति, सरनेम या पहचान उसके अवसरों में बाधा न बने और कोई वर्ग खुद को पीछे महसूस न करे.

इसे भी पढ़ें-

जेडीयू से छूटा साथ तो कांग्रेस का हाथ थामेंगे गोपाल मंडल? भागलपुर की सियासत में क्यों बढ़ी हलचल
नितिन नवीन की नई टीम में बिहार के 3 चेहरे, शिवेश राम को बड़ी कमान; मंगल पांडेय बाहर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
27 ° C
27 °
27 °
100%
4.1m/s
100%
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
29 °

अन्य खबरें