🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,517.37 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,650.43 💵 USD / INR : ₹ 95.73 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,517.37 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,650.43 💵 USD / INR : ₹ 95.73 📈 Sensex : 74,828.25 (-0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,446.80 (0.5%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

हरीश द्विवेदी को मिली बिहार की कमान, असम-झारखंड समेत कई राज्यों में बदली जिम्मेदारी

Bihar BJP In Charge : भाजपा ने बिहार संगठन में कई नेताओं की जिम्मेदारियां बदलते हुए नई नियुक्तियां की हैं. हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि मंगल पांडे, देवेश कुमार और निवेदिता सिंह को दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी मिली है. संगीता यादव और रोहन गुप्ता बिहार के सह प्रभारी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar BJP In Charge : भाजपा ने बिहार संगठन में कई नेताओं की जिम्मेदारियां बदलते हुए नई नियुक्तियां की हैं. हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि मंगल पांडे, देवेश कुमार और निवेदिता सिंह को दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी मिली है. संगीता यादव और रोहन गुप्ता बिहार के सह प्रभारी बनाए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar BJP In Charge : भाजपा ने बिहार संगठन में बदलाव करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं. हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. इसके साथ ही बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को असम और पूर्व एमएलसी देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

मंगल पांडे को असम, देवेश कुमार को अरुणाचल की जिम्मेदारी

भाजपा ने बिहार से जुड़े नेताओं को दूसरे राज्यों में भी संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है. बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को असम का प्रभारी बनाया गया है. वहीं भाजपा के पूर्व एमएलसी देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें-राजद की 6 सीटों पर लिस्ट जारी, रोहिणी आचार्य ने उठाए अवसरवाद पर सवाल
हरीश द्विवेदी को मिली बिहार की कमान, असम-झारखंड समेत कई राज्यों में बदली जिम्मेदारी Bihar BJP In Charge
Bihar BJP In Charge

देवेश कुमार ने हाल ही में एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद दीपक प्रकाश को एमएलसी बनाया गया था.

निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी बनाया

बिहार की एमएलसी निवेदिता सिंह को झारखंड का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है. इस तरह भाजपा ने बिहार संगठन से जुड़े कई नेताओं को अलग-अलग राज्यों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है.

हरीश द्विवेदी बने बिहार के प्रदेश प्रभारी

भाजपा ने हरीश द्विवेदी को बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया है. उत्तर प्रदेश से आने वाले हरीश द्विवेदी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं. इससे पहले वह असम के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

हरीश द्विवेदी के साथ बिहार के लिए दो सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद संगीता यादव और कांग्रेस से भाजपा में आए रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है. भाजपा मुख्यालय ने बुधवार को प्रभारी और सह प्रभारी की पूरी सूची जारी की.

बस्ती से दो बार सांसद रह चुके हैं हरीश द्विवेदी

हरीश द्विवेदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं. वह बस्ती से दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. छात्र जीवन से ही वह भाजपा से जुड़े रहे हैं और संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.

इसे भी पढ़ें-आरक्षण की बहस में मैथिली ठाकुर ने खींची नई लकीर, बोलीं- हर युवा को कानून पर भरोसा होना चाहिए

हरीश द्विवेदी वर्ष 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे. इसके बाद 1993 से 1995 तक बस्ती के जिला प्रमुख रहे. वर्ष 1994 से 1996 तक भाजयुमो के प्रदेश सह मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद 2006 से 2010 तक प्रदेश उपाध्यक्ष रहे. 2010 से 2013 तक भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे.

पहले असम के प्रभारी रह चुके हैं

भाजपा ने इससे पहले हरीश द्विवेदी को असम की जिम्मेदारी दी थी. अब पार्टी ने उन्हें बिहार का प्रदेश प्रभारी बनाया है. बिहार में पार्टी संगठन से जुड़े कामों की जिम्मेदारी उनके पास होगी.

रोहन गुप्ता और संगीता यादव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी

बिहार के लिए नियुक्त दोनों सह प्रभारियों में संगीता यादव उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद हैं. वहीं रोहन गुप्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. दोनों को बिहार का सह प्रभारी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें-

जेडीयू से छूटा साथ तो कांग्रेस का हाथ थामेंगे गोपाल मंडल? भागलपुर की सियासत में क्यों बढ़ी हलचल
नितिन नवीन की नई टीम में बिहार के 3 चेहरे, शिवेश राम को बड़ी कमान; मंगल पांडेय बाहर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
28.5 ° C
28.5 °
28.5 °
78%
6.4m/s
100%
बुध
27 °
गुरु
24 °
शुक्र
24 °
शनि
29 °
रवि
34 °

अन्य खबरें