🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,669.71 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,582.64 💵 USD / INR : ₹ 95.80 📈 Sensex : 74,999.71 (0.29%) 📊 Nifty 50 : 23,444.15 (0.2%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,669.71 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,582.64 💵 USD / INR : ₹ 95.80 📈 Sensex : 74,999.71 (0.29%) 📊 Nifty 50 : 23,444.15 (0.2%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Madhepura : भागते रहे मुखिया प्रतिनिधि विक्की, नया टोला चौक पर घेरकर बरसाईं 10 गोलियां

Madhepura Murder : मधेपुरा के पुरैनी में मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता पर पहले पीछे से गोली चलाई गई, फिर नया टोला चौक तक पीछा कर करीब 10 राउंड फायरिंग की गई. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए विक्की की रास्ते में मौत हो गई, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और रंजिश के एंगल पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Madhepura Murder : मधेपुरा के पुरैनी में मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता पर पहले पीछे से गोली चलाई गई, फिर नया टोला चौक तक पीछा कर करीब 10 राउंड फायरिंग की गई. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए विक्की की रास्ते में मौत हो गई, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और रंजिश के एंगल पर जांच कर रही है.

विज्ञापन

Madhepura Murder : मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुई मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया. हमलावरों ने केवल एक गोली चलाकर वारदात को अंजाम नहीं दिया, बल्कि पीछा करते हुए नया टोला चौक तक उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ करीब 10 गोलियां दाग दीं. गंभीर रूप से घायल विक्की को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं और हत्या के पीछे रंजिश व वर्चस्व की लड़ाई समेत सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.

सुबह टहलने निकले जिला पार्षद पति की गोली मारकर हत्या, सीतामढ़ी में बवाल

Madhepura Murder : खेल मैदान से निकले, पीछे से चली पहली गोली

जानकारी के अनुसार विक्की मेहता नरदह पंचायत सरकार भवन के खेल मैदान में बन रही बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य देख रहे थे. देर शाम काम खत्म होने के बाद जैसे ही वे घर लौटने लगे, पहले से घात लगाए एक अपराधी ने पीछे से उन पर गोली चला दी.

गोली लगने के बावजूद विक्की जान बचाने के लिए दौड़ पड़े. भागने के दौरान उनका चप्पल घटनास्थल पर ही छूट गया, जिससे हमले की दिशा और पीछा किए जाने की बात भी सामने आई.

नया टोला चौक पर बाइक सवारों ने घेरा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विक्की मुख्य सड़क स्थित नया टोला चौक तक पहुंच गए थे. तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और लगातार फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वे सड़क पर ही गिर पड़े.

अस्पताल से रेफर, रास्ते में तोड़ा दम

गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजन गंभीर हालत में विक्की को पुरैनी अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. हालांकि इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

गांव में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

हत्या की खबर फैलते ही अस्पताल और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, हर एंगल पर जांच

उदाकिशुनगंज और मधेपुरा सदर एसडीपीओ समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

रंजिश या वर्चस्व की लड़ाई?

पुलिस के अनुसार मृतक विक्की मेहता पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और पंचायत क्षेत्र में उनका प्रभाव भी माना जाता था. ऐसे में पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई दोनों बिंदुओं पर जांच चल रही है. देर रात तक पुरैनी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.

इसे भी पढ़ें-

दिवाली-छठ से पहले रेलवे की तैयारी, बिहार के लिए चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
32 ° C
32 °
32 °
74%
2.6m/s
26%
मंगल
35 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें