🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिवाली-छठ से पहले रेलवे की तैयारी, बिहार के लिए चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें

Indian Railway : दिवाली और छठ के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था शुरू की है. फिलहाल सात स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गयी है, जबकि 12 ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है. इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच के साथ एसी श्रेणी की सुविधा भी दी जायेगी.

विज्ञापन

Indian Railway : दिवाली और छठ के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था शुरू की है. फिलहाल सात स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी गयी है, जबकि 12 ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है. इन ट्रेनों में स्लीपर और जनरल कोच के साथ एसी श्रेणी की सुविधा भी दी जायेगी.

विज्ञापन

Indian Railway: दिवाली और छठ पर बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. त्योहारों के दौरान दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के बिहार आने के कारण ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए 7 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है. ये ट्रेनें बिहार के अलग-अलग शहरों और बिहार से जुड़े प्रमुख रेल रूटों पर चलेंगी. इनमें मालदा से उधना, भागलपुर, बेंगलुरु, पुणे, एलटीटी और आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं.

इसके अलावा भागलपुर से नई दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी. रेलवे की इस व्यवस्था से त्योहार के समय यात्रियों को नियमित ट्रेनों पर निर्भरता कम करने और कंफर्म टिकट पाने में राहत मिलने की उम्मीद है.

सुबह टहलने निकले जिला पार्षद पति की गोली मारकर हत्या, सीतामढ़ी में बवाल

Indian Railway: 7 स्पेशल ट्रेनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा. इन ट्रेनों की सूची इस प्रकार है.

स्पेशल ट्रेनपरिचालन अवधिपरिचालन के दिनकोच
मालदा-उधना स्पेशल17 अक्टूबर से 28 नवंबरशनिवार व बुधवार22 कोच
मालदा-भागलपुर स्पेशल17 अक्टूबर से 22 नवंबरकुल 6 ट्रिप22 कोच
मालदा-बेंगलुरु स्पेशल17 अक्टूबर से 28 नवंबरशनिवार व मंगलवार22 कोच
मालदा-पुणे स्पेशल6 नवंबर से 27 नवंबरशुक्रवार व मंगलवार22 कोच
मालदा-एलटीटी स्पेशल17 अक्टूबर से 28 नवंबरशनिवार व मंगलवार22 कोच
मालदा-आनंद विहार स्पेशल16 अक्टूबर से 30 नवंबरसोमवार व शुक्रवार22 कोच
भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल3 नवंबर से 28 नवंबरशनिवार व मंगलवार8 ट्रिप

स्लीपर और जनरल कोच की भी व्यवस्था

स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग श्रेणी के कोच रखे गये हैं. मालदा-उधना स्पेशल में 11 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे. मालदा-भागलपुर स्पेशल में एसी टू, एसी थ्री के साथ छह स्लीपर और चार जनरल कोच रहेंगे.

मालदा-बेंगलुरु स्पेशल में एसी टू, एसी थ्री, नौ स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे. मालदा-पुणे स्पेशल में एसी टू, एसी थ्री, 11 स्लीपर और चार जनरल कोच की सुविधा होगी. मालदा-एलटीटी स्पेशल में भी एसी टू, एसी थ्री, 11 स्लीपर और चार जनरल कोच रहेंगे. भागलपुर-नई दिल्ली स्पेशल में एसी टू, एसी थ्री, 12 स्लीपर और चार जनरल कोच होंगे.

बिहार : भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, पहले हाथ देकर रोका फिर कनपटी में दाग दी गोली

12 ट्रेनों का प्रस्ताव, आगे बढ़ सकती है संख्या

त्योहारों में यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सिर्फ सात ट्रेनों तक तैयारी सीमित नहीं रखी है. पूर्व रेलवे के पीसीसीएम डॉ. उदय शंकर झा के अनुसार, 12 ट्रेनों के परिचालन का प्रस्ताव भेजा गया है. आने वाले दिनों में स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

कंफर्म टिकट के लिए मारामारी से मिलेगी राहत

दिवाली और छठ के समय बिहार आने वाले यात्रियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी कंफर्म टिकट को लेकर होती है. नियमित ट्रेनों में सीटें जल्दी भर जाने के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी होती है. खासकर मजदूर वर्ग के यात्रियों को जनरल बोगी में भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है.

ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी. इससे बिहार लौटने वाले यात्रियों को यात्रा का विकल्प बढ़ेगा और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर होने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें-

त्योहारों में दिल्ली-उत्तर भारत जाना आसान, बिहार के इन शहरों से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
ग्रामीणों की जानकारी के बिना 72 सिम जारी, साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
31 ° C
31 °
31 °
74%
4.1m/s
17%
शनि
32 °
रवि
36 °
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
34 °

अन्य खबरें