IND vs AFG 3rd T20: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐसा दबदबा बनाया कि 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूरी अफगानिस्तानी टीम 14.1 ओवर भी नहीं खेल सकी. अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए और जवाब में अफगानिस्तान को सिर्फ 94 रन पर समेट दिया. भारत ने यह मुकाबला 127 रन से जीता और इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया.
मेसी के फैंस के लिए बड़ा झटका, अर्जेंटीना के दिग्गज ने सन्यास का किया एलान
भारत की जीत में अभिषेक शर्मा की 34 गेंदों पर 108 रन की पारी जरूर सबसे बड़ा आकर्षण रही, लेकिन इसके बाद गेंदबाजों ने जिस तरह अफगानिस्तान की पारी को लगातार झटके दिए, उससे मुकाबला एकतरफा हो गया.
SKY SPORTS CRICKET POSTER FOR ABHISHEK SHARMA 🇮🇳 pic.twitter.com/ev0WfjiR9s
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) September 17, 2026
पहले 10 ओवर में ही भारत ने खड़ा कर दिया बड़ा स्कोर
भारत की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अभिषेक ने महज 34 गेंदों में 108 रन बनाए. उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे.
अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही वह फुल मेंबर टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. दसवें ओवर में राशिद खान ने उनकी पारी समाप्त की.
सैमसन ने भी 50 रन जोड़कर दिया साथ
अभिषेक के आउट होने के बाद संजू सैमसन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 35 गेंदों में 50 रन बनाए. उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए. सैमसन 14वें ओवर में पवेलियन लौटे.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों ने दिया फिटनेस टेस्ट, बुमराह-हार्दिक पर BCCI ने लिया बड़ा फैसला
इसके बाद भारतीय पारी में लगातार विकेट गिरते रहे. तिलक वर्मा 5 गेंदों में 2 रन बनाकर रन आउट हुए. शिवम दुबे ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए. नीतीश कुमार रेड्डी 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन ने 8 गेंदों में 10 रन बनाए और रन आउट हुए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल 5 रन बनाकर नाबाद रहे.
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए.
Back-to-back FIFTIES 😎
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
Sanju Samson continued his fine form with his 8⃣th T20I half-century 🔥🔥
Updates ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/GMLpT0myLd
222 रन का लक्ष्य, लेकिन 94 पर खत्म हुई पारी
अफगानिस्तान के सामने 222 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. पावरप्ले के दौरान ही 5.2 ओवर में चार विकेट गिर गए. इब्राहिम जादरान ने 25 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम के बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके.
अफगानिस्तान की पूरी टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारत ने 127 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
नीतीश और बिश्नोई ने तोड़ी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी
भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. अक्षर पटेल ने दो विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली.
भारतीय गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को बड़े लक्ष्य के दबाव से बाहर निकलने का मौका ही नहीं दिया और 14.1 ओवर में उसकी पारी समाप्त कर दी.
India seal an emphatic 3-0 series sweep against Afghanistan 👌
— ICC (@ICC) September 17, 2026
📝: https://t.co/4nkxhRMAUy pic.twitter.com/8uFr4wbRnj
तीनों मैच जीतकर भारत ने किया क्लीन स्वीप
तीसरे मैच में 127 रन की जीत के साथ भारत ने सीरीज में अफगानिस्तान का पूरी तरह सफाया कर दिया. तीन मैचों की सीरीज भारत ने 3-0 से जीती. सीरीज के पहले दोनों मुकाबले भारत ने 7 विकेट से जीते थे. तीसरे मैच में टीम ने पहले बल्ले से 221 रन बनाए और फिर गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को 94 रन पर रोक दिया.
भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर और जसप्रीत बुमराह.
अफगानिस्तान की प्लेइंग XI
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदजई, दरविश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान और फजलहक फारूकी.
इसे भी पढ़ें-



