🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,295.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,875.19 💵 USD / INR : ₹ 95.76 📈 Sensex : 74,473.24 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 23,312.55 (0.18%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,295.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,875.19 💵 USD / INR : ₹ 95.76 📈 Sensex : 74,473.24 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 23,312.55 (0.18%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

छठ-दिवाली में घर लौटने वालों के लिए बढ़े विकल्प, बिहार के इन रूटों पर चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें

Chhath-Diwali Special Train : त्योहारों में बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेन विकल्प तैयार किए हैं. मुंबई, पुणे और दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. जानें किस रूट पर कौन सी ट्रेन कब चलेगी.

विज्ञापन

Chhath-Diwali Special Train : त्योहारों में बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेन विकल्प तैयार किए हैं. मुंबई, पुणे और दिल्ली से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. जानें किस रूट पर कौन सी ट्रेन कब चलेगी.

विज्ञापन

Chhath-Diwali Special Train : छठ और दिवाली पर बिहार लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने कई रूटों पर अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ और कंफर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए बिहार के अलग-अलग जिलों को जोड़ने वाली 8 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इनमें मुंबई, पुणे और दिल्ली से बिहार के कई शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं.

पटना एयरपोर्ट पर आज से खास अभियान, यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

कुछ ट्रेनें सितंबर से ही शुरू हो जाएंगी, जबकि कई का परिचालन अक्टूबर और नवंबर में होगा. इससे यात्रियों को अपने गंतव्य के अनुसार अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिल सकेंगे.

मुंबई से बिहार आने वालों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05557/05558) 22 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. इस दौरान ट्रेन के 10 ट्रिप होंगे. इसमें 4 जनरल, 4 स्लीपर, 6 एसी थर्ड, 2 एसी सेकंड और 1 एसी फर्स्ट सह सेकंड क्लास कोच होंगे.

सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05585/05586) 18 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को चलेगी. यह कुल 11 ट्रिप लगाएगी. इसमें 4 जनरल, 8 स्लीपर, 6 एसी थर्ड और 2 इकोनॉमी क्लास की सुविधा होगी.

पुणे जाने-आने वालों को भी मिलेगा अतिरिक्त विकल्प

मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल (05589/05590) 22 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. ट्रेन कुल 10 ट्रिप लगाएगी.

इस ट्रेन में 2 जनरल, 8 स्लीपर, 8 एसी थर्ड, 1 इकोनॉमी क्लास और 1 एसी फर्स्ट सह सेकंड क्लास कोच होंगे.

मालदा-आनंद विहार के बीच चलेगी फेस्टिव स्पेशल, भागलपुर समेत 9 स्टेशनों पर ठहराव

दिल्ली से बिहार के इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार लौटने वालों के लिए भी कई विकल्प दिए गए हैं.

  • नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल (04098/04097) का परिचालन 10 नवंबर से फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस के तौर पर किया जाएगा. यह गाजियाबाद, गोरखपुर, नरकटियागंज, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा पहुंचेगी. वापसी भी इसी रूट से होगी.
  • नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल (04089/04090) पहले से चल रही है, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाई गई है. यह सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन 2 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच 8 ट्रिप लगाएगी.

दिल्ली से भागलपुर और जोगबनी के लिए भी ट्रेन

आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल (04007/04008) 2 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच चलेगी. आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक शनिवार को इसका परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन दिल्ली और अररिया के बीच यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देगी.

वहीं आनंद विहार-भागलपुर स्पेशल (04061/04062) 10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी. खास बात यह है कि इस ट्रेन का परिचालन प्रतिदिन होगा. ट्रेन गया, किऊल और जमालपुर समेत अन्य रूटों से होते हुए भागलपुर पहुंचेगी.

दिल्ली-हावड़ा रूट पर भी चलेगी स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल (04051/04052) का परिचालन 2 अक्टूबर से 29 नवंबर के बीच किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को चलेगी और कुल 9 फेरे लगाएगी.

एक नजर में 8 स्पेशल ट्रेनें

स्पेशल ट्रेनट्रेन नंबरपरिचालन अवधिफेरे/दिन
रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस05557/0555822 सितंबर-26 नवंबर10 ट्रिप
मुजफ्फरपुर-हडपसर05589/0559022 सितंबर-26 नवंबर10 ट्रिप
सहरसा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस05585/0558618 सितंबर-29 नवंबर11 ट्रिप
नई दिल्ली-दरभंगा04098/0409710 नवंबर सेफेस्टिवल स्पेशल
नई दिल्ली-दानापुर04089/040902-21 अक्टूबर8 ट्रिप
नई दिल्ली-हावड़ा04051/040522 अक्टूबर-29 नवंबर9 ट्रिप
आनंद विहार-जोगबनी04007/040082 अक्टूबर-7 नवंबरप्रत्येक शनिवार
आनंद विहार-भागलपुर04061/0406210 अक्टूबर-26 नवंबरप्रतिदिन

इसे भी पढ़ें-

पटना में अधीक्षण अभियंता के पांच ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक साथ जांच
आरा में बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
32 ° C
32 °
32 °
70%
2.1m/s
48%
शुक्र
34 °
शनि
37 °
रवि
37 °
सोम
36 °
मंगल
37 °

अन्य खबरें