Video Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान का वही पुराना दबंग अंदाज देखने को मिला, लेकिन एपिसोड के आखिर में माहौल अचानक बदल गया. स्टेज पर पूरे जोश के साथ पहुंचे सलमान ने पहले घरवालों की जमकर क्लास लगाई और अपनी उम्र व बॉडी पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा, “60 साल का हो गया हूं भाई, लेकिन एनर्जी अभी भी वही है.” हालांकि कुछ ही देर बाद रियलिटी चेक टास्क के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और शो को बीच में रोकना पड़ा.
शाहरुख खान की प्लेट में क्या है खास? जानिए 5 पसंदीदा खाने, जो हैं दिल के सबसे करीब
Salman Khan getting a heart attack LIVE on television 💀#BiggBoss20 #SalmanKhan pic.twitter.com/cyC8MVJQGM
— Sarthak🍷 (@Sarthk_corre) September 19, 2026
Video Bigg Boss 20: पहले ट्रोलर्स को दिया जवाब, फिर अचानक बिगड़ी तबीयत
वीकेंड का वार की शुरुआत में सलमान खान पूरे आत्मविश्वास और दमदार तेवर में नजर आए. उन्होंने घरवालों की हरकतों पर लताड़ लगाई और ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा. उनका यह अंदाज देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग उत्साहित थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एपिसोड के अंत तक स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी.
टास्क के दौरान घुटन और सीने में दर्द, बार-बार रुकवाया शो
एपिसोड के आखिर में जब सभी घरवाले रियलिटी चेक टास्क कर रहे थे, तभी सलमान खान को घुटन और सीने में भारीपन महसूस होने लगा. स्टेज पर खड़े सलमान बार-बार अपने सीने पर हाथ फेरते दिखाई दिए. उन्होंने बीच में शो रुकवाकर पानी पिया और उन्हें लगातार खांसी भी आती रही. उनकी हालत देखकर सेट पर मौजूद लोग हैरान रह गए.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar PROMO | Salman Khan Ki Bigdi TABIYAT | Salman Stage Pe Let Gaye 👀 pic.twitter.com/H4UZGfUKbk
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) September 19, 2026
आम्रपाली दुबे ने सबसे पहले समझी हालत
सलमान खान की तकलीफ सबसे पहले आम्रपाली दुबे ने नोटिस की. उन्होंने तुरंत सलमान से कुछ देर रुककर आराम करने की गुजारिश की. इसके बाद बाकी घरवालों ने भी महसूस किया कि उनके सीने में तेज दर्द हो रहा है. बढ़ती परेशानी के बीच एपिसोड को अचानक गंभीर मोड़ पर रोक दिया गया.
आर्टिकल 370’ का रहा दबदबा, यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री; देखें लिस्ट
दर्द से बेहाल होकर फ्लोर पर बैठे, बुलानी पड़ी मेडिकल टीम
बताया गया कि दर्द बढ़ने पर सलमान खान स्टेज पर ही फ्लोर पर बैठ गए. उन्हें ऐसी हालत में देखकर सेट पर तुरंत डॉक्टर्स और इमरजेंसी मेडिकल टीम को बुलाया गया. इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.
Shirtless SALMAN KHAN On Live TV.🔥
— MASS (@Freak4Salman) September 19, 2026
Megastar #SalmanKhan Showing his Six pack abs on #BiggBoss20 . All the haters and idiots who cry about VFX Are in mud. think twice before questioning the OG Bodybuilding Icon of India. pic.twitter.com/3eEbGJSvki
इसे भी पढ़ें-



