🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,345.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,321.53 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,698.02 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 23,390.40 (0.19%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,345.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,321.53 💵 USD / INR : ₹ 95.89 📈 Sensex : 74,698.02 (0.54%) 📊 Nifty 50 : 23,390.40 (0.19%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड : 4542 भवन मालिकों की उम्मीद अटकी, 83 दिन से नहीं खुला पोर्टल

Building Regularization Scheme : भवन नियमित कराने के लिए जमा 4542 आवेदन अब भी लंबित हैं. योजना बंद हुए 83 दिन हो चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं होने से नक्शों की जांच और आगे की कार्रवाई अटकी है. रांची नगर निगम और आरआरडीए में सबसे ज्यादा आवेदन जमा हुए हैं.

विज्ञापन

Building Regularization Scheme : भवन नियमित कराने के लिए जमा 4542 आवेदन अब भी लंबित हैं. योजना बंद हुए 83 दिन हो चुके हैं, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल शुरू नहीं होने से नक्शों की जांच और आगे की कार्रवाई अटकी है. रांची नगर निगम और आरआरडीए में सबसे ज्यादा आवेदन जमा हुए हैं.

विज्ञापन

Building Regularization Scheme: भवनों को नियमित कराने के लिए राज्य सरकार की योजना के तहत आवेदन जमा करने वाले 4542 लोगों का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है. आवेदन लेने के बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से नक्शों की जांच और नियमितीकरण की आगे की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. योजना बंद हुए 83 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पोर्टल के दोबारा शुरू होने की स्थिति अब भी साफ नहीं है. सबसे ज्यादा आवेदन रांची नगर निगम में 1642 और आरआरडीए में 539 जमा हुए हैं.

ऐसे में हजारों आवेदक अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए संबंधित निकायों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पोर्टल शुरू होने तक इंतजार करने को कहा जा रहा है.

वाराणसी में 30 लाख के इनामी TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू एनकाउंटर में ढेर, 20 साल की फरारी के बाद ऐसे हुआ अंत

Building Regularization Scheme: 4542 आवेदनों पर आगे नहीं बढ़ी कार्रवाई

राज्यभर से भवन नियमितीकरण के लिए 4542 आवेदन जमा हुए हैं. इनमें रांची नगर निगम में 1642 और आरआरडीए में 539 आवेदन हैं. अन्य नगर निकायों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने भवनों को नियमित कराने के लिए आवेदन किया है. आवेदन जमा होने के बाद अब इन लोगों की नजर पोर्टल शुरू होने पर टिकी है.

पोर्टल खुलने के बाद ही होगी नक्शों की जांच

नियमितीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के जरिये पूरी की जानी है. इसी माध्यम से आवेदन और दस्तावेजों की जांच, आपत्तियों का निबटारा और नक्शों को नियमित करने की कार्रवाई आगे बढ़नी है. पोर्टल बंद होने के कारण निकायों के पास आवेदन पहुंचने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है.

आवेदक निकायों के लगा रहे चक्कर

अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए लोग नगर निगम और आरआरडीए कार्यालय पहुंच रहे हैं. वहां उन्हें बताया जा रहा है कि फिलहाल पोर्टल बंद है. पोर्टल शुरू होने के बाद ही उनके आवेदन और नक्शे पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी. इससे आवेदन जमा करने के बावजूद लोगों को नियमितीकरण की अगली प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ रहा है.

अधिकारियों को भी पोर्टल शुरू होने का इंतजार

आवेदकों के साथ नगर निकायों के अधिकारी भी ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, पोर्टल शुरू होने के बाद ही लंबित आवेदनों की जांच और आगे की कार्रवाई संभव होगी.

नियमितीकरण के इंतजार के बीच अवैध भवनों पर कार्रवाई

एक ओर भवन मालिक अपने आवेदन पर कार्रवाई शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर निगम और आरआरडीए की ओर से अवैध भवनों के खिलाफ नोटिस जारी कर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. इससे नियमितीकरण के लिए आवेदन करने वाले लोगों की परेशानी और बढ़ रही है.

झारखंड की सबसे बड़ी खदानों में CISF का सुरक्षा घेरा, कोयला चोरी पर लगेगी लगाम

आर्किटेक्ट सुजीत भगत ने कहा कि आवेदन जमा होने के बाद पोर्टल बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. जनता नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार कर रही है, जबकि निगम और आरआरडीए की ओर से अवैध भवनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-

26 साल तक नहीं पकड़ा गया मामला, SIR में 3 अफगानी नागरिकों के नाम मिले
जमशेदपुर के कलाकार ने बनाया 4 लाख मोतियों से राधा-कृष्ण का पोर्ट्रेट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31 ° C
31 °
31 °
70%
3.1m/s
4%
सोम
32 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
32 °
शुक्र
23 °

अन्य खबरें