🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,657.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,998.81 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,711.69 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,360.55 (-0.23%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,657.07 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,998.81 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,711.69 (0.56%) 📊 Nifty 50 : 23,360.55 (-0.23%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Kolkata : ‘बढ़ते कदम’ विशेषांक जारी, सोशल मीडिया को जनसंवाद का नया माध्यम बनाने पर मंथन

Malda Rajbhasha Pakhwada : मालदा मंडल में 16 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है. 21 सितंबर को हिंदी दिवस संदेश और ‘बढ़ते कदम’ ई-पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती और सोशल मीडिया में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर संगोष्ठी भी हुई.

विज्ञापन

Malda Rajbhasha Pakhwada : मालदा मंडल में 16 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है. 21 सितंबर को हिंदी दिवस संदेश और ‘बढ़ते कदम’ ई-पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती और सोशल मीडिया में हिंदी के बढ़ते प्रयोग पर संगोष्ठी भी हुई.

विज्ञापन

Malda Rajbhasha Pakhwada : पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में 16 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक राजभाषा पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है. इसी क्रम में 21 सितंबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित मंदार सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता के हिंदी दिवस संदेश का विमोचन किया गया. इस दौरान उन्होंने राजभाषा विभाग की ई-पत्रिका ‘बढ़ते कदम’ के हिंदी दिवस विशेषांक का नेट एक्टिवेशन भी किया.

दिनकर की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार और सुप्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने दिनकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद उपस्थित शाखा अधिकारियों ने भी उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

Kolkata : 'बढ़ते कदम' विशेषांक जारी, सोशल मीडिया को जनसंवाद का नया माध्यम बनाने पर मंथन Malda Rajbhasha Pakhwada 2 1
Malda Rajbhasha Pakhwada
कुंभ-उपासना एक्सप्रेस अब इस रास्ते से चलेंगी, लखनऊ में विकास कार्य से बदला रूट

इस अवसर पर दिनकर के साहित्यिक योगदान और हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया. उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी विचार प्रस्तुत किए गए.

‘उर्वशी’ पर हुआ विश्लेषणात्मक व्याख्यान

कार्यक्रम में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केंद्र, मालदा के अनुदेशक श्री पवन कुमार पोद्दार ने रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध रचना ‘उर्वशी’ पर विश्लेषणात्मक व्याख्यान दिया. व्याख्यान के माध्यम से दिनकर की साहित्यिक रचना और उसके विभिन्न पक्षों पर चर्चा की गई.

‘बढ़ते कदम’ के हिंदी दिवस विशेषांक का विमोचन

इसी अवसर पर मालदा मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका ‘बढ़ते कदम’ के हिंदी दिवस विशेषांक का औपचारिक विमोचन भी मंडल रेल प्रबंधक श्री मनीष कुमार गुप्ता ने किया. ई-पत्रिका में हिंदी भाषा, साहित्य और राजभाषा से संबंधित रचनाओं एवं सामग्री को स्थान दिया गया है.

इस दौरान हिंदी में रचनात्मक और कार्यालयीन कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया.

सोशल मीडिया और हिंदी पर संगोष्ठी

कार्यक्रम के दौरान “सोशल मीडिया और हिंदी : जनसंवाद का नया माध्यम” विषय पर हिंदी संगोष्ठी आयोजित की गई. इसमें सोशल मीडिया पर हिंदी के बढ़ते प्रयोग और डिजिटल माध्यमों के जरिए जनसंवाद को अधिक प्रभावी बनाने में हिंदी की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया.

संगोष्ठी में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री कार्तिक सिंह और वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री निलेश कुमार गौरव ने अपने विचार व्यक्त किए.

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर

मालदा मंडल राजभाषा विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है. इसका उद्देश्य हिंदी भाषा के महत्व, राजभाषा के रूप में इसके प्रयोग तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक उपयोग को प्रोत्साहित करना है.

कोलकाता से सोमनाथ के लिए रवाना हुई विशेष ट्रेन, कब होंगे धार्मिक कार्यक्रम?

कार्यक्रम में मालदा मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार, साहित्यिक अभिरुचि और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया.

राजभाषा पखवाड़ा के तहत मालदा मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

बैरकपुर स्टेशन पर रुकेगी मां तारा एक्सप्रेस, 23 सितंबर से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी
पार्टी के नाम और निशान की जंग सुप्रीम कोर्ट पहुंची, अगले हफ्ते सुनवाई संभव
ट्रेन सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी तेज, पूर्व रेलवे में कवच-सिग्नलिंग समेत कई कामों की समीक्षा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
35 ° C
35 °
35 °
53%
2.6m/s
15%
मंगल
34 °
बुध
35 °
गुरु
26 °
शुक्र
24 °
शनि
29 °

अन्य खबरें