🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,290.23 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,043.85 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,512.69 (0.29%) 📊 Nifty 50 : 23,329.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,290.23 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,02,043.85 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,512.69 (0.29%) 📊 Nifty 50 : 23,329.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Asian Games Result: श्रीलंका को 147 रन से रौंद भारत ने जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

IND vs SL Asian Games Result : भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. भारत ने पहले 216 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 69 रन पर समेट दिया. इस जीत के साथ टीम ने लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

IND vs SL Asian Games Result : भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया. भारत ने पहले 216 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को 69 रन पर समेट दिया. इस जीत के साथ टीम ने लगातार दूसरी बार महिला क्रिकेट का खिताब अपने नाम किया.

विज्ञापन

IND vs SL Asian Games Result: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल पर लगातार दूसरी बार कब्जा कर लिया. फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को सिर्फ 69 रन पर समेट दिया. इस तरह भारतीय टीम ने मुकाबला 147 रन से जीतकर एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का खिताब फिर अपने नाम किया.

216 रन बनाकर भारत ने बनाया रिकॉर्ड

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने आक्रामक शुरुआत दी. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई. शेफाली 48 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि स्मृति मंधाना ने 79 रन की शानदार पारी खेली.

इलावेनिल फिर चमकीं, भारत की झोली में आया दूसरा सिल्वर

हरमनप्रीत कौर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इसके बाद ऋचा घोष ने पारी को तेज रफ्तार दी. उन्होंने महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए. ऋचा की इस विस्फोटक पारी से भारत ने 20 ओवर में 216/3 का स्कोर खड़ा किया, जो एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का रिकॉर्ड स्कोर रहा.

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को संभलने नहीं दिया

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही दबाव में रही. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए उसकी पूरी पारी 69 रन पर समेट दी. श्रीलंका की ओर से चमारी अट्टापट्टू ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी.

दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट चटकाए, जबकि शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की पारी 15.4 ओवर में ही खत्म हो गई.

हाई-वोल्टेज मैच बना वन-साइडेड, भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब

147 रन की जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अपना खिताब बरकरार रखा. भारत ने 2023 के फाइनल में भी श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था. 2026 में एक बार फिर फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने थीं और भारतीय टीम ने दोबारा श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया.

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला गोल्ड मेडल भी है.

इसे भी पढ़ें-

अभिषेक ने उड़ाया गर्दा, गेंदबाजों ने समेटा खेल; भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया सफाया
फाइनल में भारत की धमाकेदार एंट्री, बांग्लादेश 40 रन से चित
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
35 ° C
35 °
35 °
53%
2.6m/s
15%
मंगल
34 °
बुध
35 °
गुरु
26 °
शुक्र
24 °
शनि
29 °

अन्य खबरें