Noida Bus Fire Video : ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे और आग फैलते ही यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई. मीडिया रिपोर्ट्स में 9 यात्रियों की मौत की बात कही जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें-दिल्ली बिल्डिंग हादसा में बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
VIDEO | Hyderabad: Private bus gutted in fire near Meerpet petrol pump, several passengers evacuate safely. More details are awaited.#HyderabadNews
— Press Trust of India (@PTI_News) September 24, 2026
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/ZkgpBFN7dR
जीरो पॉइंट से 32 किमी आगे हुआ हादसा
हादसा जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुआ. बस यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने बस के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. कई यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.
राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही बस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार बस राज कल्पना ट्रैवल्स की है. बस का पंजीकरण नंबर BR32 PA8647 बताया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह बस दिल्ली से महोबा जा रही थी. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न रूटों पर इस ट्रैवल्स की बसों के संचालन की जानकारी भी सामने आई है.
दमकल ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल बस को पूरी तरह ठंडा करने के लिए कूलडाउन की प्रक्रिया जारी है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं.
CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर और जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने तथा इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद उपलब्ध कराने को भी कहा है.
UP Chief Minister Yogi Adityanath took cognizance of the road accident in Greater Noida. The Chief Minister expressed condolences to the families of the deceased. The Chief Minister directed officials to ensure proper medical treatment for the injured. The Chief Minister spoke to… https://t.co/udoxnMaZrk
— ANI (@ANI) September 24, 2026
आग कैसे लगी, जांच जारी
फिलहाल बस में आग लगने की वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मौके पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. बस के संचालन और हादसे से जुड़े अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
इसे भी पढ़ें-



