Bhagalpur News : गंगा की तेज धारा में शनिवार को एक नाव बहने लगी. करगिल दियारा के पास मल्लाह का नाव पर नियंत्रण नहीं रहा. नाव पर मोटरसाइकिल और केला लदा था. स्थिति बिगड़ने पर नाव पर सवार लोगों ने तत्काल एसडीआरएफ को सूचना दी. सूचना मिलने के करीब 15 से 20 मिनट के अंदर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी और नाव को सुरक्षित वापस महादेवपुर घाट की ओर ले आयी.
सैंडिस मैदान पर क्रिकेट बनाम फुटबॉल विवाद, खिलाड़ियों ने हाईकोर्ट जाने का किया ऐलान
बताया गया कि गंगा में नाव परिचालन पर रोक लगी हुई है. इसके बावजूद शनिवार को महादेवपुर घाट से एक नाव अनधिकृत रूप से खुली थी. नाव मानिक सरकार घाट की ओर जा रही थी. करगिल दियारा के पास तेज बहाव के कारण नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह धारा में बहने लगी. समय रहते एसडीआरएफ को सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर नाव को सुरक्षित निकाल लिया.
इसे भी पढ़ें-



