🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,367.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,85,683.15 💵 USD / INR : ₹ 95.17 📈 Sensex : 72,544.14 (0.86%) 📊 Nifty 50 : 22,537.60 (0.78%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,367.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,85,683.15 💵 USD / INR : ₹ 95.17 📈 Sensex : 72,544.14 (0.86%) 📊 Nifty 50 : 22,537.60 (0.78%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

JPSC की तैयारी के लिए अब फीस की चिंता नहीं, झारखंड के 100 ST विद्यार्थियों को सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

JPSC Free Coaching Jharkhand : झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के 100 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करायेगी. चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी दी जायेगी, ताकि आर्थिक परेशानी उनकी तैयारी में बाधा न बने. रांची के करमटोली चौक में भवन निर्माण अंतिम चरण में है और विभाग ने अप्रैल 2027 तक कोचिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

JPSC Free Coaching Jharkhand : झारखंड सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के 100 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करायेगी. चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी दी जायेगी, ताकि आर्थिक परेशानी उनकी तैयारी में बाधा न बने. रांची के करमटोली चौक में भवन निर्माण अंतिम चरण में है और विभाग ने अप्रैल 2027 तक कोचिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा है.

विज्ञापन

JPSC Free Coaching Jharkhand : झारखंड में अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का रास्ता आसान होने जा रहा है, जो आर्थिक परेशानी के कारण महंगी कोचिंग नहीं कर पाते हैं. राज्य सरकार 100 विद्यार्थियों को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा की निःशुल्क तैयारी करायेगी. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की इस पहल के तहत चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी.

इसके लिए रांची के करमटोली चौक स्थित भवन में व्यवस्था की जा रही है. विभाग का लक्ष्य अप्रैल 2027 तक कोचिंग शुरू करने का है.

CID का एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाने का आरोप

100 विद्यार्थियों को मिलेगा मुफ्त तैयारी का मौका

इस योजना के तहत राज्यभर से 100 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा. चयनित विद्यार्थियों को जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करायी जायेगी. योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.

कोचिंग की सुविधा मिलने से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जिन्हें निजी संस्थानों की फीस और दूसरे खर्चों के कारण तैयारी करने में परेशानी होती है.

रांची में कोचिंग के साथ हॉस्टल और भोजन की व्यवस्था

सरकार की योजना में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनके रहने और खाने का भी इंतजाम शामिल है. राज्य के अलग-अलग जिलों से चयनित विद्यार्थियों को रांची में रहकर तैयारी करने की सुविधा मिलेगी. इससे उन्हें कोचिंग के लिए आवास और भोजन पर अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

राष्ट्रीय स्तर के संस्थान को मिलेगी कोचिंग की जिम्मेदारी

कोचिंग का संचालन कराने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थान का चयन किया जायेगा. विभाग का प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके.

अभ्यर्थियों के चयन की प्रक्रिया भी तय की जानी है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, प्रवेश परीक्षा के आधार पर चयन किया जा सकता है. स्नातक पास विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

JPSC–JSSC पेपर गड़बड़ी में CID का शिकंजा, दो अलग मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार

करमटोली चौक में भवन निर्माण अंतिम चरण में

रांची के करमटोली चौक स्थित भवन में कोचिंग का संचालन किया जायेगा. इसके लिए कल्याण विभाग की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जो अंतिम चरण में है. भवन तैयार होने के बाद कोचिंग संचालन के लिए संस्थान के चयन सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जायेंगी.

अप्रैल 2027 तक कोचिंग शुरू करने का लक्ष्य

कल्याण मंत्री के अनुसार, जेपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है. छात्रावास निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि कक्षाओं के संचालन के लिए भवन निर्माण जारी है. कोचिंग संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर के संस्थान को सौंपी जायेगी. विभाग ने अप्रैल 2027 तक कोचिंग शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

इसे भी पढ़ें-

आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
आंदोलन खत्म, फिर भी नहीं खुला स्टेडियम; मॉर्निंग वॉकर की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
53%
0.6m/s
31%
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें