🟡 Gold (10g) : ₹ 1,21,763.24 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,56,175.52 💵 USD / INR : ₹ 94.62 📈 Sensex : 76,944.84 (0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,823.35 (0.05%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,21,763.24 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,56,175.52 💵 USD / INR : ₹ 94.62 📈 Sensex : 76,944.84 (0.04%) 📊 Nifty 50 : 23,823.35 (0.05%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में 9 नवंबर तक नहीं बदलेगा मौसम, सुबह कोहरा और दोपहर में धूप; मुरासु तूफान का नहीं होगा असर

Bihar Ka Mausam : बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंड और कोहरे के बाद दोपहर में धूप निकलने से तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मुरासु का बिहार पर असर पड़ने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam : बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. सुबह हल्की ठंड और कोहरे के बाद दोपहर में धूप निकलने से तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मुरासु का बिहार पर असर पड़ने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में फिलहाल ठंड की रफ्तार धीमी रहने वाली है. सुबह और शाम हल्की ठंड के बीच दोपहर की धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराती रहेगी. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 नवंबर तक राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. इस दौरान सभी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है. सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है, लेकिन बारिश या तेज हवा को लेकर कोई चेतावनी नहीं है.

ऐसे में सवाल है कि क्या बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस तूफान का कोई खतरा नहीं है.

इसे भी पढ़ें-अशोक यादव की मौत के बाद बेकाबू हुआ आक्रोश, डीएम-एसपी को करना पड़ा सामना

9 नवंबर तक मौसम रहेगा सामान्य, तापमान में बड़े बदलाव के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मौजूदा मिजाज बरकरार रह सकता है. राज्य के किसी भी जिले में मौसम को लेकर विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. तापमान में भी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है. सुबह हल्की ठंड और कोहरे का असर रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म बना रहेगा. यानी फिलहाल लोगों को न कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा और न ही बारिश से परेशानी होगी.

मुरासु तूफान बिहार में नहीं मचाएगा हलचल, बारिश का भी अलर्ट नहीं

चक्रवाती तूफान मुरासु को लेकर बिहार में मौसम पर इसके संभावित प्रभाव की चर्चा हो रही है. हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस तूफान का बिहार पर असर पड़ने की आशंका नहीं है. तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होकर सामान्य चक्रवाती तूफान में बदलेगा. इसके बाद इसके डीप डिप्रेशन में तब्दील होने का अनुमान है. इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बिहार में तेज हवा चलने या बारिश होने की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए

पटना में 32 डिग्री तक पहुंचेगा अधिकतम तापमान

राजधानी पटना में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, जबकि सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा देखने को मिल सकता है. पटना के साथ गया, जहानाबाद, नालंदा और नवादा में भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

वोट चोरी के आरोपों से घिरी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कुमार जयमंगल ने उठाए सवाल
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
54%
2.5m/s
81%
बुध
30 °
गुरु
29 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन