विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Crime: पैसे के विवाद में 18 वर्षीय DJ संचालक की हत्या, घर से बुलाकर पिलाई शराब; 2 दोस्त गिरफ्तार

Bhagalpur DJ Operator Murder : भागलपुर के गौरीपुर गांव में 18 वर्षीय DJ संचालक दुर्गेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur DJ Operator Murder : भागलपुर के गौरीपुर गांव में 18 वर्षीय DJ संचालक दुर्गेश कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस के अनुसार, पैसे के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur Crime: भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव के 18 वर्षीय DJ संचालक दुर्गेश कुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, पैसे के लेनदेन के विवाद में दुर्गेश की हत्या की गई थी. घटना वाले दिन उसे घर से बुलाया गया, फिर शराब पिलाने के बाद मारपीट कर उसकी जान ले ली गई. हत्या के बाद शव को भवनाथपुर बगीचा के पास झाड़ी में फेंक दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने दुर्गेश के दो दोस्तों अभिषेक और दिलखुश को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ें-गीदड़ को बचाने में पलटा टोटो, चालक समेत चार घायल; ड्राइवर की हालत नाजुक

घर से बुलाकर शराब पिलाई, फिर कर दी हत्या

विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि दुर्गेश की हत्या के पीछे पैसे के लेनदेन का विवाद था. घटना वाले दिन उसे घर से बुलाया गया था. इसके बाद उसे शराब पिलाई गई और फिर मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को भवनाथपुर बगीचा के पास झाड़ी में फेंक दिया.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर सदर अस्पताल में हड्डी के मरीजों की सर्जरी अटकी, ओटी बंद; मरम्मत की तारीख भी तय नहीं

तीन दोस्तों के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी

दुर्गेश की हत्या के मामले में परिजनों के आवेदन पर उसके तीन दोस्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक और दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-
वोट चोरी के आरोपों से घिरी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कुमार जयमंगल ने उठाए सवाल
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
52%
2.1m/s
0%
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
30 °
बुध
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन