विज्ञापन

वायरल वीडियो

एमबीबीएस छात्र की मौत के विरोध में ठप की OPD, जूनियर डॉक्टर बोले- कार में सवार सभी पर हो कार्रवाई

Bhagalpur junior doctors Protest : एमबीबीएस छात्र रुपेश सोनी की मौत के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी सेवा बंद कर दी. डॉक्टरों ने हादसे के वक्त कार में मौजूद सभी लोगों की भूमिका की जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. साथ ही रुपेश के शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई.

विज्ञापन

Bhagalpur junior doctors Protest : एमबीबीएस छात्र रुपेश सोनी की मौत के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी सेवा बंद कर दी. डॉक्टरों ने हादसे के वक्त कार में मौजूद सभी लोगों की भूमिका की जांच और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. साथ ही रुपेश के शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई.

विज्ञापन

Bhagalpur junior doctors Protest : भागलपुर में एमबीबीएस छात्र रुपेश सोनी की मौत के मामले में अब कार में सवार अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाने की मांग उठी है. शनिवार को जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर विरोध जताया. उनका कहना है कि हादसे के बाद मौके से फरार हुए कार सवारों को भी चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए. केवल कार चला रहे पीजी छात्र पर कार्रवाई से न्याय नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें-दीपावली पर बिजली में खराबी आई तो तुरंत करें कॉल, हेल्पलाइन नंबर जारी

Bhagalpur : हादसे के वक्त कार में कौन-कौन था, जांच की मांग

जूनियर डॉक्टरों ने मांग की कि हादसे के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. डॉक्टरों के मुताबिक, कार में सवार अन्य लोग घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे और फिलहाल बाहर घूम रहे हैं. उन्हें चिह्नित कर उनकी भूमिका की जांच की जानी चाहिए.

डॉक्टरों का कहना है कि घटना के समय कार में मौजूद सभी लोगों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने रुपेश को न्याय दिलाने और शोकाकुल परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई.

इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए

पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत

गौरतलब है कि गुरुवार देर रात तिलकामांझी चौक के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार रुपेश सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मायागंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था. वहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

रुपेश मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस 2023 बैच के छात्र थे. उनकी मौत के बाद से मेडिकल कॉलेज के छात्रों में आक्रोश है.

इसे भी पढ़ें-मालदा से शकूरबस्ती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर समेत इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
88%
1.4m/s
0%
रवि
29 °
सोम
30 °
मंगल
30 °
बुध
29 °
गुरु
28 °

अन्य खबरें

विज्ञापन