विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : लैलख गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार, हथियार व जेवर बरामद

Bhagalpur News : सबौर थाना पुलिस ने लैलख गांव में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के घर से अवैध हथियार, कारतूस और चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं. पुलिस अब इस मामले में फरार मुख्य आरोपी और उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : सबौर थाना क्षेत्र के लैलख गांव में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारो देवी, पति ज्ञानी मंडल के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके घर से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और चोरी किए गए चांदी के आभूषण बरामद किए हैं.

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि ज्ञानी मंडल और उसके सहयोगी ट्रेन में चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल हैं. जानकारी यह भी सामने आई कि चोरी का सामान घर में छिपाकर रखा जाता था और वहीं से अवैध हथियारों से जुड़ा काम भी किया जा रहा था.

सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर सिटी एसपी और विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने गांव में छापेमारी कर घर की तलाशी ली.

तलाशी के दौरान पुलिस को एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस के साथ-साथ चांदी की तीन पायल, एक बाजूबंद और दो लॉकेट बरामद हुए. मौके से पारो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस संबंध में सबौर थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस अब मुख्य आरोपी ज्ञानी मंडल और उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ेंभागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 6.15 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

इसे भी पढ़ें-विश्व बैंक फंड से भागलपुर समेत कई शहरों में होगा बड़ा बदलाव, 500 मिलियन डॉलर की योजना मंजूर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें