🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कहलगांव के बरैनी गांव में शोक, असम राइफल्स के जवान शिव शंकर कुमार का निधन

Bhagalpur News : कहलगांव के बरैनी गांव में असम राइफल्स के जवान शिव शंकर कुमार के निधन से शोक की लहर है. जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से उनकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गयी. शहीद का पार्थिव शरीर पटना होते हुए गांव लाया जाएगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा.

Bhagalpur News : कहलगांव क्षेत्र के सियां ग्राम पंचायत के बरैनी गांव में शोक की लहर है, जहां निवासी विनय कुमार के इकलौते पुत्र शिव शंकर कुमार का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया. 25 वर्षीय शिव शंकर असम राइफल्स के मेडिकल विभाग में तैनात थे और देश सेवा में कार्यरत थे.

जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व उनकी नियुक्ति असम राइफल्स में हुई थी. वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे, जहां अचानक ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई. गंभीर स्थिति में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

शिव शंकर अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे, और उनके निधन की खबर से परिवार गहरे सदमे में है. घर में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने उन्हें बचपन से ही मेधावी, शांत स्वभाव और देशभक्ति से प्रेरित बताया.

बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर देर शाम तक पटना पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद अगले दिन उसे पैतृक गांव बरैनी लाया जाएगा. वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए शहीद के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है.

इसे भी पढ़ें-लैलख गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार, हथियार व जेवर बरामद

इसे भी पढ़ें-भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 6.15 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए वापस

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
69%
2.6m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें