🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News: पटना में छापेमारी करने गई पुलिस पर शराब माफियाओं ने किया हमला, पथराव से 02 वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि छापेमारी करने गई पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस हमले में 02 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, एक जवान के घायल होने की सूचना है.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में अवैध शराब कारोबारियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि छापेमारी करने गई पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस हमले में 02 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं एक जवान के घायल होने की सूचना है. शनिवार सुबह की धटना है. इस घटना में पुलिस पर जमकर पथराव किया गया.

पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में शराब तस्करी की सूचना गुपत रूप से मिली है और टीम बनाकर पुलिस छापेमारी के लिए निकली. पुलिस टीम को देखकर माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. शनिवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस राघोपुर मुसहरी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, तभी तस्करों ने उग्र होकर पथराव शुरू कर दिया. हालांकि, फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें

भागलपुर शहर में स्कूलों के समीप तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर रहेगी विशेष नजर, पकड़ाने पर होगी करवाई

तीन थानों की पुलिस ने संभाली कमान

घटना की सूचना पर बिक्रम और दुल्हिन बाजार थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. हालात को काबू में करने के लिए डीएसपी समेत तीन थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है.

स्थानीय लोग भी दहशत में

हमले के बाद स्थानीय लोग भी दहशत में हैं. अभी तक पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, जिससे मामले को लेकर सस्पेंस और बढ़ गया है. फिलहाल शराब तस्करों की तलाश जारी है,

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
86%
2.9m/s
16%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें