विज्ञापन

वायरल वीडियो

Akshay Kumar: बॉलीवुड में बदलाव लाने के सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा- मैं हमारे उद्योग में और अधिक एकता लाना चाहूंगा

विज्ञापन

Akshay Kumar: एक्टर अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री में बदलाव लाने के सवाल पर कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार होने के बावजूद एकता की कमी है. आइए बताते हैं एक्टर ने आगे क्या कुछ कहा है.

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से एक इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में क्या बदलाव करना चाहते हैं, उनका यह जवाब रहा कि फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार होने के बावजूद एकता की कमी है. दरअसल, अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर लाइमलाइट में हैं. फिल्म में उनके साथ वीर पहाड़िया भी मौजूद हैं. अक्षय कुमार से आईएमडीबी के एक चैट शो में वीर पहाड़िया ने पूछा,

“क्या फिल्मों या बॉलीवुड के बारे में कुछ ऐसा है जिसे आप बदलना चाहेंगे?” इस पर अक्षय कुमार ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, “अगर मुझे हमारे उद्योग के बारे में कुछ भी बदलने का मौका मिलता है, तो मैं हमारे उद्योग में और अधिक एकता लाना चाहूंगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम एक आइसोलेशन में काम करते हैं. अब हम अलग होते जा रहे हैं. हमें एक दूसरे की सफलता को भी मनाना चाहिए. इससे हमारे और दूसरों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा.’ ” उन्होंने आगे कहा, हम एक परिवार की तरह हैं.

अजय देवगन ने भी मिलती-जूलती बात कही थी

अजय देवगन ने भी एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार से मिलती-जूलती बात कही थी. उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि हमारे पास एकता नहीं है. इसपर खिलाड़ी कुमार ने कहा, मैं इस बात की सराहना करता हूं कि किस तरह से एक साथ मिलकर काम करते हैं.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें HC24 NEWS पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट HC24 NEWS लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
35.6 ° C
35.6 °
35.6 °
45%
5.7m/s
40%
शुक्र
38 °
शनि
41 °
रवि
41 °
सोम
38 °
मंगल
39 °

अन्य खबरें