🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

PM आवास पर खास शाम; थरूर से बातचीत, मनीष से चर्चा और आनंद के साथ ठहाके, देखें वीडियो

PM Modi Video: यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक रही, लेकिन इसमें दिखा दोस्ताना माहौल और परस्पर संवाद का अद्भुत उदाहरण. खास बात यह रही कि कांग्रेस नेता शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद जैसे विपक्षी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री खुलकर बातचीत करते नजर आए.

विज्ञापन

PM Modi Video: यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक रही, लेकिन इसमें दिखा दोस्ताना माहौल और परस्पर संवाद का अद्भुत उदाहरण. खास बात यह रही कि कांग्रेस नेता शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद जैसे विपक्षी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री खुलकर बातचीत करते नजर आए.

विज्ञापन

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर एक खास डिनर मीटिंग में विपक्षी नेताओं समेत सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की. यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक रही, लेकिन इसमें दिखा दोस्ताना माहौल और परस्पर संवाद का अद्भुत उदाहरण. खास बात यह रही कि कांग्रेस नेता शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद जैसे विपक्षी सांसदों के साथ प्रधानमंत्री खुलकर बातचीत करते नजर आए.

विदेशों की यात्रा से लौटे इस प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद 33 देशों की यात्रा की थी. इस अभियान का उद्देश्य था पाकिस्तान की धरती से फैल रहे आतंकवाद के विरुद्ध भारत का पक्ष दुनिया के सामने प्रभावी तरीके से रखना. इसी के तहत पीएम ने डिनर का आयोजन कर सभी सांसदों का आभार जताया.

वीडियो में दिखा पीएम का अलग अंदाज

सामने आए वीडियो में दिखा कि पीएम मोदी शशि थरूर के साथ गहरी बातचीत कर रहे हैं. मनीष तिवारी से मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद के साथ ठहाके लगाते नज़र आते हैं. पूरे माहौल में सहजता और संवाद की भावना दिखी.

शशि थरूर बोले – ‘‘यह एक सकारात्मक अनुभव रहा’’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक और सकारात्मक रही. पीएम ने सभी टेबल पर जाकर नेताओं से बातचीत की और प्रतिनिधियों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया.”

मनीष तिवारी ने भी इसे “व्यापक और खुली बातचीत” बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर प्रतिनिधि की बातें ध्यान से सुनीं और सभी अनुभवों को गंभीरता से लिया.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें