🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,248.20 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,179.33 💵 USD / INR : ₹ 96.19 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,248.20 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,179.33 💵 USD / INR : ₹ 96.19 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : भागलपुर में कमिश्नर और डीएम ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

Bhagalpur News : छठ महापर्व के अवसर पर भागलपुर में प्रशासनिक और धार्मिक उत्साह दोनों दिखे. प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने बरारी पुल घाट पर अर्घ्य अर्पित किया. सभी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : छठ महापर्व के अवसर पर भागलपुर में प्रशासनिक और धार्मिक उत्साह दोनों दिखे. प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम ने बरारी पुल घाट पर अर्घ्य अर्पित किया. सभी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : छठ महापर्व की पावन सुबह पर भागलपुर में आस्था का समुद्र उमड़ा. प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी मंगलवार को बरारी पुल घाट पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर जनकल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की. अधिकारियों ने घाट पर मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की.

आस्था और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि छठ पर्व बिहार की आस्था, श्रद्धा एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है. उन्होंने लोगों को प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए धार्मिक अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी.

डीएम ने प्रबंधों की सराहना की

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने प्रशासनिक टीम, नगर निगम, पुलिस और एनडीआरएफ की तत्परता की तारीफ की. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व कर्मयोग और भक्तियोग का अद्भुत संगम है. डीएम ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि किसी को परेशानी न हो, इसके लिए हर विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है.

जिला प्रशासन और नगर निगम भागलपुर की ओर से सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था की गई है ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को निर्बाध सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें-लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर के पास कितनी संपत्ति?, यहां जानें फ्लैट से गोल्ड तक पूरी डिटेल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
66%
2.6m/s
94%
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें