🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,945.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,383.64 💵 USD / INR : ₹ 96.08 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,945.10 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,383.64 💵 USD / INR : ₹ 96.08 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: भागलपुर में बौंसी रेल पुल पर ROB के लिए शुरू होगा जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में गोराडीह रोड में बौंसी रेल पुल पर सड़क ऊपरी पुल यानी आरओबी के लिए जमीन अधिग्रहण की जायेगी. इसकी प्रक्रिया अगले माह के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी. पुल निर्माण निगम, भागलपुर के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर ज्ञानचंद्र दास की जिला भूअर्जन पदाधिकारी राकेश कुमार से बात हुई है. जिला भूअर्जन पदाधिकारी ने आश्वस्त कराया है कि भोलानाथ आरओबी के लिए जमीन अधिग्रहण संबंधी चल रही मापी कार्य पूर्ण होने के साथ बौंसी रेल पुल पर आरओबी के लिए काम शुरू कर दिया जायेगा. दरअसल, भूअर्जन विभाग की टीम अभी भोलानाथ आरओबी के लिए जमीन की मापी कार्य में लगी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह काम अगले माह में पूरी होगी. हालांकि, यह काम बहुत पहले ही हो गया रहता, लेकिन, ट्रैफिक लोड की वजह से मापी कार्य में व्यवधान आ रहा है. वहीं, मापी के लिए मौसम अनुकूल नहीं बताया जा रहा है. पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बताया कि जिला भूअर्जन पदाधिकारी से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें-आतंकी को दोस्त बता बंगाल के युवक ने शेयर किया फोटो, लिखा ‘पाकिस्तानी भाई’; पुलिस ने दबोचा

चिह्नित होगी जमीन

बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर आरओबी निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जायेगी. इसमें देखा जायेगा कि कितनी जमीन खाली पड़ी है और कितना मकान है. प्रोजेक्ट के अनुसार कम से कम कितनी जमीन ली जा सकती है. इसके बाद मापी करायी जायेगी. भूस्वामियोंं की चिह्नित जमीन का गजट प्रकाशित की जायेगी. वहीं, मापी की रिपोर्ट पर भी गजट प्रकाशित होगी. इसके बाद भूस्वामियों को आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया जायेगा. आपत्ति आने पर उसका निबटारा किया जायेगा.

जमीन अधिग्रहण के लिए करनी पड़ेगी चुनौती का सामना

बौंसी रेल पुल से शीतला स्थान चौक की ओर से जमीन ज्यादा अधिग्रहण करनी पड़ सकती है. इसके लिए चुनौती का भी सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, इस हिस्से में घनी आबादी बसी है और सड़क संकरी है.

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज हिंदी में सबसे पहले पढ़ें एचसी24 न्यूज़ पर. सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट एचसी24 न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी खबरें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
29 ° C
29 °
29 °
74%
1.5m/s
32%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें