विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur Sports : भागलपुर में फाइनल मैच में मगध ने तिरहुत को हराकर जीता राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट खिताब

Bhagalpur Sports ; भागलपुर में दस दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज खेला गया. मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को हराकर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता का समापन समारोह भी धूमधाम से संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Bhagalpur Sports : खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज सैनडिस कंपाउंड में खेला गया. फाइनल में मगध प्रमंडल ने तिरहुत प्रमंडल को मात देकर खिताब अपने नाम किया.

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर हृदय कांत, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जयशंकर ठाकुर, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. चयनकर्ताओं और अंपायरों ने खिलाड़ियों की हर गेंद और शॉट पर नजर रखी.

टॉस और पहले गेंदबाजी का फैसला

मगध प्रमंडल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिरहुत टीम 20 ओवर में केवल 117 रन पर ढेर हो गई. तिरहुत की ओर से अभिनव कुमार ने 39 गेंदों में 31 रन, आलोक सिंह ने 19 गेंदों में 17 रन और मणिकांत ने 8 गेंदों में 19 रन बनाकर टीम को 117 रन तक पहुँचाया.

मगध की शानदार बल्लेबाजी

मगध के बल्लेबाजों ने 19.3 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 118 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया. आदर्श कुमार ने 59 गेंदों में 62 रन, आयुष कुमार ने 36 गेंदों में 30 रन और समीर मेहता ने 4 गेंदों में 8 रन बनाए.

गेंदबाजी में तिरहुत का योगदान

तिरहुत टीम की ओर से आलोक कुमार सिंह ने 2 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट, मणिकांत ने 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट और शिवम कुमार ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया.

निर्णायक और स्कोरर

मैच में निर्णायक की भूमिका निभाई सुनील कुमार और राजेश कुमार (पटना) ने. स्कोरर के रूप में अंकित राज और हिमांशु ने जिम्मेदारी निभाई.

पुरस्कार विजेता

मैन ऑफ़ द मैच: आदर्श कुमार (मगध प्रमंडल)

मैन ऑफ़ द सीरीज: मणिकांत (तिरहुत प्रमंडल)

बेस्ट बॉलर: मणिकांत (तिरहुत प्रमंडल)

बेस्ट बल्लेबाज: आदर्श कुमार (मगध)

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–कोतवाली फोरलेन प्रोजेक्ट अटका, तकनीकी स्वीकृति रुकी तो रद्द करना पड़ा टेंडर

HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें