🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,705.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,575.99 💵 USD / INR : ₹ 95.94 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,705.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,575.99 💵 USD / INR : ₹ 95.94 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : नामवर सिंह की स्मृति में TMBU में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 8 मई से, तैयारी पूरी

Bhagalpur News : टीएमबीयू के पीजी हिंदी विभाग में नामवर सिंह के जन्मशती वर्ष पर 8-9 मई को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी. आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और देशभर के विद्वान इसमें शामिल होंगे. इस संगोष्ठी में नामवर सिंह के आलोचनात्मक योगदान पर मंथन किया जाएगा और 21 उप-विषयों पर चर्चा होगी. कार्यक्रम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित होगा और 130 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं.

Bhagalpur News : हिंदी के प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह के जन्मशती वर्ष के अवसर पर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के पीजी हिंदी विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 8 और 9 मई को किया जाएगा. इस संगोष्ठी का विषय ‘नामवर सिंह: आलोचना के नए प्रतिमान’ निर्धारित किया गया है. कार्यक्रम में नामवर सिंह के साहित्यिक योगदान से जुड़े 21 उप-विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा.

संगोष्ठी संयोजक डॉ. दिव्यानंद ने बताया कि आयोजन के संरक्षक कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा होंगे. विभागाध्यक्ष सह मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ. शिव शंकर मंडल इसकी अध्यक्षता करेंगे. परामर्शदात्री के रूप में डॉ. नीलू कुमारी शामिल हैं, जबकि संगोष्ठी सचिव की जिम्मेदारी डॉ. अनूप श्री विजयिनी और डॉ. मनजीत कुमार सिंह निभाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के कई प्रख्यात विद्वान भाग लेंगे. इनमें कोलकाता से प्रो. हितेंद्र पटेल, बनारस से प्रो. आशीष त्रिपाठी, रांची से वरिष्ठ आलोचक रविभूषण तथा नामवर सिंह के पूर्व विद्यार्थी प्रो. चन्द्रभानु सिंह शामिल हैं.

कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा. पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 मई कर दी गई है, जबकि शोध पत्र स्वीकार करने की अंतिम तिथि भी 7 मई तय की गई है. अब तक करीब 130 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है. संगोष्ठी में प्रस्तुत श्रेष्ठ शोध पत्रों को ‘संवेद’ नामक पीयर-रिव्यूड साहित्यिक पत्रिका के विशेषांक में प्रकाशित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर इमरजेंसी प्लान, सात मीटर पीछे बेली ब्रिज से 10 दिन में राहत संभव

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें