Naugachia News : नवगछिया में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा एवं भाजपा से जुड़े प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.
खरीक क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने का आग्रह
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नवगछिया पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और बेहतर प्रशासनिक कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही मुहर्रम के दौरान खरीक क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए वहां विशेष सतर्कता बरतने का अनुरोध किया गया. प्रतिनिधियों ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी आवश्यक है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सहयोग का दिया आश्वासन
पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और पुलिस उपाधीक्षक अनिकेत अमर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. दोनों अधिकारियों ने सामाजिक संगठनों और आम लोगों से भी प्रशासन को सहयोग देने की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.
अंगवस्त्र और बुके देकर किया सम्मानित
मुलाकात के क्रम में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय मंत्री सह व्यवसायी प्रकोष्ठ के नवगछिया जिला उप संयोजक निरंजन साह तथा भाजपा नवगछिया के मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने पुलिस अधिकारियों का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यक्रम के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर भी चर्चा हुई.
इसे भी पढ़ें-

