🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,893.06 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,042.13 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 72,283.72 (-0.27%) 📊 Nifty 50 : 22,539.00 (-0.36%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

टोटो ने ली बुजुर्ग की जान; भवनाथपुर स्टैंड पर टक्कर के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur News: अकबरनगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी 72 वर्षीय रामदुलार मंडल की शुक्रवार को टोटो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के बाद शनिवार की सुबह जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे भवनाथपुर स्टैंड पर हुआ, जब वे टोटो से उतर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अन्य टोटो ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट आई.

स्थानीय लोगों की मदद से रामदुलार मंडल को तत्काल जेएलएनएमसीएच पहुंचाया गया, जहां शनिवार तड़के तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.

हादसे के बाद टोटो चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया. हालांकि, स्टैंड पर मौजूद लोगों ने टोटो का नंबर नोट कर लिया था. मृतक के पुत्र अमरजीत कुमार ने बरारी कैंप थाना पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने टोटो का नंबर भी उपलब्ध कराया है. घायल की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई थी, इसलिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया बरारी थाना पुलिस द्वारा कराई गई.

परिजनों के अनुसार, रामदुलार मंडल भवनाथपुर स्टैंड पर टोटो से उतरते समय ही इस हादसे का शिकार हुए. दामाद रमेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन रामदुलार मंडल की हालत बेहद गंभीर थी. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सिर की चोट जानलेवा साबित हुई.

रामदुलार मंडल की मौत से उनके पूरे परिवार में मातम छा गया है. पत्नी, बेटे अमरजीत सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस प्राप्त वाहन नंबर के आधार पर फरार टोटो चालक की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
2.9m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
32 °

अन्य खबरें