विज्ञापन

वायरल वीडियो

पत्नी से विवाद के बीच भानु प्रताप सिंह की गई खगड़िया SP की कुर्सी, पुलिस मुख्यालय भेजे गए

Bhanu Pratap Singh Khagaria SP : पत्नी पूजा कुमारी के साथ विवाद के बीच बिहार सरकार ने भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी पद से हटा दिया है. उन्हें पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. उनकी जगह शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है.

विज्ञापन

Bhanu Pratap Singh Khagaria SP : पत्नी पूजा कुमारी के साथ विवाद के बीच बिहार सरकार ने भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी पद से हटा दिया है. उन्हें पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. उनकी जगह शैलेंद्र सिंह को खगड़िया का नया एसपी बनाया गया है.

विज्ञापन

Bhanu Pratap Singh Khagaria SP : पत्नी पूजा कुमारी के साथ चल रहे विवाद के बीच बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को खगड़िया एसपी के पद से हटा दिया है. 2021 बैच के अधिकारी भानु प्रताप सिंह को पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है. खास बात यह है कि फिलहाल उन्हें वहां भी कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है. बुधवार शाम गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन की अधिसूचना जारी की.

पत्नी ने लगाए थे यह आरोप

भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा कुमारी ने उन पर प्रताड़ित करने और जबरन तलाकनामे पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था. पूजा का कहना था कि उन्हें अपनी बेटी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है. इन आरोपों को लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी. पति-पत्नी के बीच का विवाद धीरे-धीरे सार्वजनिक हो गया और भानु प्रताप सिंह लगातार चर्चा में रहने लगे.

मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठी थीं पूजा

अपनी शिकायतों को लेकर पूजा कुमारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास के बाहर भी धरने पर बैठी थीं. उन्होंने पटना के महिला थाने और महिला आयोग में भानु प्रताप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. पूजा के अनुसार, दोनों की शादी वर्ष 2017 में हुई थी. उस समय भानु प्रताप सिंह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के 4 हाईवे पर अब मुफ्त सफर नहीं, 5 जगहों पर लगेगा ई-टोल; 8.87 करोड़ की निविदा जारी

खगड़िया में अब शैलेंद्र सिंह होंगे पुलिस कप्तान

भानु प्रताप सिंह को हटाए जाने के बाद खगड़िया की जिम्मेदारी शैलेंद्र सिंह को सौंपी गई है. वह इससे पहले शिवहर के एसपी थे. वहीं, मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर का नया एसपी बनाया गया है. इसके अलावा राज किशोर को छपरा का सिटी एसपी नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए
मालदा से शकूरबस्ती के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, भागलपुर समेत इन 8 स्टेशनों पर होगा ठहराव
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
22.8 ° C
22.8 °
22.8 °
72%
2.9m/s
32%
बुध
23 °
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन