🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur: बकरी चोरी के शक में युवक को भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में बकरी चोरी के शक में युवक को भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में बकरी चोरी के शक में युवक को भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बकरी चोरी के शक में एक युवक के साथ भीड़ द्वारा मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई. पुरानी मोतिहारी रोड स्थित पटेल स्वीट्स के पास लोगों ने एक युवक को पकड़कर पहले बंधक बनाया और फिर उसकी पिटाई कर दी. मामला इतना बढ़ गया कि उसे लोहे के खंभे से बांध दिया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया.

लगातार हो रही थी बकरी चोरी की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले दो दिनों से बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं. मंगलवार को जब एक युवक पर फिर से बकरी चोरी कर भागने का आरोप लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए उसे खंभे से बांध दिया और पिटाई शुरू कर दी.

आरोपी की पहचान और चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया युवक ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक का रहने वाला है और एक सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का पुत्र है. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि युवक नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहता था. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके कुछ साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहे.

पुलिस ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ से छुड़ाया और गंभीर रूप से घायल अवस्था में श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया.

पुलिस की जांच जारी

अहियापुर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह किसी गिरोह से जुड़ा मामला है या सिर्फ नशे के कारण हुई चोरी की कोशिश का नतीजा. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें.

इसे भी पढ़ें-बाइक सवार को बचाने में पलटी कार, घायल मनोज की इलाज के दौरान मौत

इसे भी पढ़ें-मैठी टोल प्लाजा पर बवाल, वाहन चालकों और कर्मियों में मारपीट, प्रबंधक भी घायल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
79%
2.1m/s
100%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें