🟡 Gold (10g) : ₹ 1,21,588.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,748.18 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 74,459.53 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,21,588.29 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,54,748.18 💵 USD / INR : ₹ 94.98 📈 Sensex : 74,459.53 (1.66%) 📊 Nifty 50 : 23,053.10 (0.51%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Road Accident : पटना–गया एनएच पर भीषण सड़क दुर्घटना, एक की मौत, 1 घायल

Road Accident : जहानाबाद जिले में पटना–गया राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लडोआ बाईपास के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से सब्जी लदा टेंपो पलट गया. हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ.

विज्ञापन

Road Accident : जहानाबाद जिले में पटना–गया राष्ट्रीय मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. लडोआ बाईपास के पास चारपहिया वाहन की टक्कर से सब्जी लदा टेंपो पलट गया. हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ.

विज्ञापन

Road Accident : जहानाबाद में पटना–गया राष्ट्रीय मार्ग पर लडोआ बाईपास के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सब्जी लदे टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत हो गई, जबकि टेंपो पर सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

चारपहिया वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गया की ओर से आ रही एक अनियंत्रित एक्सयूवी वाहन ने टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया और उसमें लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं. बताया जाता है कि टेंपो चालक गया सब्जी मंडी से सब्जी लादकर टेहटा बाजार जा रहा था. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने टेंपो चालक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी राजू साव के रूप में की गई है.

आक्रोश के बाद पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए पटना–गया राष्ट्रीय मार्ग को जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलने पर मखदुमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया है. साथ ही दुर्घटना में शामिल वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-जून 2027 तक पूरा होगा दानापुर-बिहटा-कोइलवर एलिवेटेड कॉरिडोर, 45% काम पूरा

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में ईडी–आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 अनाज कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
21 ° C
21 °
21 °
91%
5m/s
100%
शुक्र
21 °
शनि
27 °
रवि
30 °
सोम
30 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें